Mehndi Designs for Chhath Puja: हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए मेहंदी को लगाया जाता है और इसके लिए आपको इन्टरनेट पर काफी मेहंदी के डिजाइन मिल जाएंगे। मेहंदी को हाथों पर लगाना काफी शुभ माना जाता है। वहीं आजकल केरी मेहंदी के डिजाइन को काफी पसंद किया जाने लगा है।
त्योहारों की बात करें तो छठ पूजा आने वाली है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं केरी मेहंदी के कुछ आकर्षक डिजाइंस और बताएंगे इन्हें बनाने का आसान तरीका।
हाथ फूल केरी मेहंदी डिजाइन (Trendy Mehndi Designs 2023)
अगर आप हाथों में किसी भी तरह की ज्वेलरी को नहीं पहनना चाहती हैं तो इस तरह से हाथ फूल के डिजाइन को बना सकती हैं और मॉडर्न लुक वाली मेहंदी लुक अपने हाथों पर सजा सकती हैं। वहीं केरी के साथ आप जाल के डिजाइन बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:लंबे हाथों की शोभा बढ़ाएंगे मेंहदी के ये आसान डिजाइंस
भरे हाथों के लिए केरी मेहंदी डिजाइन (Full Hand Mehndi Designs)
अगर आप केरी के डिजाइन से भरे हाथों वाली मेहंदी बनाना चाहती हैं तो इस तरह से डार्क कलर की मेहंदी का इस्तेमाल कर बारीकी से मेहंदी के तरह-तरह के डिजाइन एक ही साथ में बना सकती हैं। इसके लिए आप जाल या फूल-पत्ती डिजाइन को हाथों पर बना सकती हैं।
बेल डिजाइन केरी मेहंदी (Minimal Mehndi Design)
मिनिमल और मॉडर्न डिजाइन की मेहंदी को हाथों पर लगाना चाहती हैं तो इस तरह से बेल के डिजाइन को हाथों पर बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन आप बैक हैण्ड पर भी बना सकती हैं। इसके साथ आप उंगलियों के लिए भी अलग से छोटी-छोटी केरी के डिजाइन को बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:चौड़े हाथों के लिए केरी मेहंदी के ये नए और आसान डिजाइंस हैं बेहद खास
भरी उंगलियों वाला केरी मेहंदी डिजाइन (Finger Mehndi Design)
अगर आप अपनी उंगलियों पर मेहंदी के डिजाइन को बनाना चाहती हैं तो इस तरह से बारीकी से बनाया गया केरी का डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को बनाने के लिए आप डार्क कलर की मेहंदी को चुन सकती हैं।
अगर आपको केरी मेहंदी के ये आसान डिजाइंस मेहंदी पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों