कम उम्र में चेहरे पर आने लगी है झुर्रियां तो घर पर करें ये 3 उपाय, दिख सकता है फायदा

अगर आपके चेहरे पर भी कम उम्र में झुर्रियां दिखने लगी है, तो अब आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ उपाय को आजमा सकती हैं।
image

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई प्रयास करती हैं। चेहरे पर अगर एक फंसी भी हो जाए, तो कुछ महिलाएं परेशान होने लगते हैं और अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए वे बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करती है। ऐसे में अगर आपके चेहरे पर भी कम उम्र में झुर्रियां दिखने लगी है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिन्हें कर आप चेहरे पर होने वाली झुर्रियों को कम कर सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

Untitled design (17)

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि महिलाएं अपने चेहरे पर होने वाली झुर्रियों को लेकर काफी परेशान रहती है। इससे राहत पाने के लिए कुछ महिलाएं घरेलू उपाय करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं बाजार के प्रोडक्ट इस्तेमाल करती है। ऐसे में चेहरे की झुर्रियों को कम करने के लिए आप तीन खास उपाय कर सकती है।

नारियल के तेल का इस्तेमाल

आप रोजाना रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर नारियल का तेल या जैतून का तेल लगाकर सो सकती है। ऐसा करने से भी आपके चेहरे पर होने वाली झुर्रियां कम हो सकती है। इसके अलावा और दूसरा उपाय आप फेस पैक का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें:Coconut Water Benefit For Skin : स्किन के फायदेमंद है नारियल का पानी, ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इन 2 तरह से करें इस्तेमाल

फेस पैक बनाने का तरीका

फेस पैक बनाने के लिए एक कंटेनर में थोड़ी मुल्तानी मिट्टी लें, फिर उसमें दही, शहद और एलोवेरा जेल मिक्स कर दें। इन तीनों चीजों को मिक्स करने के बाद आप इस पेस्ट को चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगा कर रखें और फिर अपना चेहरा धो लें। इससे आपको फर्क देखने को मिल सकता है।

गुलाब जल और थोड़ा शहद का इस्तेमाल

Untitled design (18)

आप घर पर रहकर झुर्रियों को कम करने के लिए तीसरा उपाय आजमा सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में गुलाब जल और थोड़ा शहद मिलाकर रखें, फिर उसमें नारियल तेल मिलाकर इसे चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे भी आपके चेहरे से झुर्रियां कम की जा सकती है।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:दही से बना ये खास होममेड फेस पैक निखार सकता है आपकी खूबसूरती, जानें बनाने का तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP