हिन्दू पंचाग के अनुसार, 3 अक्टूबर, दिन गुरुवार से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। नौ दिन तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का विशेष विधान है। ऐसा कहा जाता है कि नवरात्रि के दौरान माता रानी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाती हैं। नवरात्रि के पहले दिन यानी कि प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना की जाती है। इसके अलावा, जवार भी बोए जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि बिना जवार बोए नवरात्रि की पूजा समपन्न नहीं होती है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि जवार के अलावा और क्या-क्या बो सकते हैं और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।
नवरात्रि में जवार बोने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि जवार का बोना इस बात का संकेत होता है कि मां अन्नपूर्णा की कृपा घर पर बनी हुई है और घर धन-धान्य से संपन्न है। इसी कारण से जवार का बोना अति शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें: कैसे करें नवरात्रि पर माता की चौकी की स्थापना? जानें पूजा विधि से लेकर दिशा तक सभी जरूरी बातें
वहीं अगर नवरात्रि में जवार बोने के लिए नहीं है तो उसके अलावा और भी कुछ चीजें हैं जो बोई जा सकती हैं। घर में नवरात्रि के दौरान दूर्वा घास भी बो सकते हैं या लगा सकते हैं। दूर्वा मां दुर्गा के ही पुत्र श्री गणेश की प्रिय मानी जाती है।
ऐसे में दूर्वा घास को घर में लगाना या बोना नवरात्रि के दौरान शुभ माना जाता है। इसके अलावा, नवरात्रि के दौरान घर में तुलसी भी बो सकते हैं। जिसके घर में तुलसी नहीं है वह माता रानी के सामने तुलसी का पौधा बो सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि के दौरान घर में कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए?
ऐसा कहा जाता है कि अगर नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि पर अगर माता रानी के सामान ही तुलसी का पौधा बोया जाए और फिर नवरात्रि के समापन पर उसे अन्य किसी बड़े गमले में घर में स्थापित किया जाए तो इससे सौभाग्य मिलता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि नवरात्रि के दौरान अगर जवार नहीं उपलब्ध नहीं है तो और क्या बोया जा सकता है और क्या है उसका महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।