Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:24 AM IST

Mahashivratri Ke Upay 2026: महाशिवरात्रि पर माता पार्वती को चढ़ाएं इन रंगों की साड़ी, वैवाहिक जीवन की परेशनियां हो सकती हैं दूर

महाशिवरात्रि के दिन सिर्फ भगवान शिव की ही पूजा नहीं होती है, बल्कि मां पार्वती को भी पूजा जाता है। ऐसे में आप इन्हें खास रंग की साड़ियों को चढ़ा सकती हैं और वैवाहिक जीवन की परेशानियों को दूर कर सकती हैं।
Updated:- 2026-02-11, 12:23 IST
image

महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास होता है। इस दिन सिर्फ भगवान शिव की ही नहीं बल्कि माता पार्वती की भी पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी की शादी के संयोग नहीं बन रहे हैं, तो वो इस दिन विवाह कर सकते हैं। भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह भी इसी दिन हुआ था। इस बार महाशिवरात्रि का दिन 15 फरवरी को पड़ रहा है। इस दिन आप माता पार्वती को अलग-अलग रंग का साड़ियों को चढ़ाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं। पंडित जन्मेश द्विवेदी से जानते हैं कि आप किस रंग की साड़ी को माता पार्वती को अर्पित करें और इसका फल क्य प्राप्त होता है?

माता पार्वती को महाशिवरात्रि पर अर्पित करें पीले रंग की साड़ी

पीला रंग शुभ माना जाता है। इसे गुरु ग्रह का रंग भी कहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये रंग वैवाहिक जीवन में सुख का कारक होता है। अगर आपके विवाह में देरी हो रही है या वैवाहिक जीवन में किसी कारण परेशानियां नजर आ रही हैं, तो ऐसे में आप पीले रंग की साड़ी को महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती को चढ़ाएं। इससे नकारात्मकता दूर होगी। साथ ही आपके घर में खुशहाली आएगी। आपको इस रंग की साड़ी को जरूर चढ़ाना चाहिए।

2 - 2026-02-10T124745.847

माता पार्वती को चढ़ाएं लाल रंग की साड़ी

लाल रंग को सुहाग का प्रतीक कहा जाता है। हर वैवाहिक महिला लाल रंग की साड़ी पहनना पसंद करती हैं। अक्सर कहा जाता है कि ये रंग सौभाग्य के लिए होता है। माता पार्वती को भी ये रंग अति प्रिय होता है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन आप भी मंदिर जाकर इस रंग की साड़ी को जरूर चढ़ाएं। इससे आपके वैवाहिक जीवन में बार-बार तनाव या अनबन जैसी दिक्कते दूर हो जाएंगी। साड़ी को आप चाहें तो 16 श्रृंगार में रखकर माता को चढ़ा सकती हैं।

1 - 2026-02-10T124742.959

यह भी पढ़ें- Maha Shivratri 2026 Upay: महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में जाकर भगवान शिव को अर्पित करें ये 1 दाल, मिल सकती है कर्जों से मुक्ति

हरे रंग की साड़ी को चढ़ाएं

माता पार्वती को महाशिवरात्रि के दिन मंदिर जाकर आप हरे रंग की साड़ी को भी चढ़ा सकती हैं। इसे हरियाली का प्रतीक माना जाता है। पूजा में हरा रंग भी इस्तेमाल में आता है। साथ ही ये रंग महादेव को भी काफी प्रिय होता है। ऐसे में आप वैवाहिक जीवन में शांति के लिए और वंश की वृद्धि के लिए इस रंग की साड़ी को चढ़ाएं, ताकि आपके जीवन में सरलता बनी रहे।

3 - 2026-02-10T124744.738

यह भी पढ़ें- Banaras Ki Mahashivratri: भांग की ठंडाई, अघोरियों का साथ और शिव की बारात; जानें क्यों खास होता है काशी में महाशिवरात्रि का ये त्योहार?

इस बार आप महाशिवरात्रि के दिन इन उपाय को करें, ताकि आपके जीवन की परेशानियां कम हो सके और आपके जीवन में माता पार्वती और भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहे।

महाशिवरात्रि से जुड़े अन्य आर्टिकल



अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik/ Gemini

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।