Mahashivratri Puja Mantra 2026: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने के दौरान जरूर करें इन मंत्रों का जाप, चमक सकती है किस्मत

Lord Shiva Mantras For Prosperity: महाशिवरात्रि का पावन त्यौहार बस आने वाला है। इस साल हम 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्यौहार मना रहे हैं। ये दिन सभी के लिए और खासकर शिव भक्तों के लिए बहुत खास होता है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन पूजा, अर्चना और शिव की आराधना करना बहुत फलदायी माना जाता है। खासकर, अगर आपका विवाह नहीं हुआ है और आप जीवनसाथी की तलाश में हैं, तो इस दिन आपको खास व्रत और उपासना करनी चाहिए। माता पार्वती ने शिव भगवान को पति रूप में पाने के लिए घोर तपस्या की थी और शिवरात्रि के दिन शिव और शक्ति का मिलन हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन पूजा-अर्चना करने से भोले बाबा प्रसन्न होकर आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं, लेकिन इसके लिए आपको कुछ ऐसे मंत्रों का जाप करना चाहिए। जिसे करके आप उनकी पूजा को पूरा कर सकते हैं। साथ ही, अपने लिए मनचाहा फल मांग सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं वो मंत्र जिसे पढ़ने से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। इससे आपकी किस्मत भी बदल जाएगी।
महाशिवरात्रि पूजा मंत्र (Mahashivratri Puja Mantra 2026)
ॐ शिवाय नमः मंत्र का करें जाप

ॐ शिवाय नम: मंत्र का जाप आपको इस महाशिवरात्रि पूरे दिन करना है। यह मंत्र भगवान शिव की भक्ति और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए होता है। इससे आपको भगवान शिव की शक्ति महसूस होगी। इसे करने से आपको पापों से भी मुक्ति मिलेगी और जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी। इसका जाप आप भगवान शिव पर जल अर्पित करते समय भी कर सकते हैं।
ॐ नीलकंठाय विष्णवे महादेवाय च

अगर आप अपने घर में शांति और शुभता बनानी है, तो इसके लिए आप महाशिवरात्रि के दिन शिवाय शान्ताय परमात्मने नमः॥ मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से आपके जीवन में स्थिरता बनी रहेगी। साथ ही, आप कोई कार्य करने जाएंगे। उसमें आपको सफलता मिल सकती है। इसका जाप आप पूजा के समय जरूर करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होंगे।
ॐ ज्योतिर्मयाय शिवाय नमः
अगर आप चाहते हैं कि आपको भविष्य के कार्य में कुछ अलग राह या प्रकाश दिखाई दे, तो इसके लिए आप ॐ ज्योतिर्मयाय शिवाय नमः मंत्र का जाप इस महाशिवरात्रि जरूर करें। इस मंत्र से आपको शांति से चीजों को समझने और उसपर कार्य करने की शक्ति मिलेगी। इससे आपकी किस्मत भी बदल जाएगी। यह मंत्र आप रोजाना भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Mahashivratri Upay 2026: महाशिवरात्रि पर जल में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, कष्टों से मिलेगी मुक्ति
ॐ बीज मंत्र: ॐ नमः शिवाय शिवाय नमः

महाशिवरात्रि पर अगर आप भगवान शिव की पूजा विशेष रुप से करना चाहते हैं, तो उसमें भगवान का ॐ बीज मंत्र: ॐ नमः शिवाय शिवाय नमः मंत्र का जाप जरूर करें। इसे करने से समग्र समृद्धि और सुख प्राप्ति की प्राप्ती होती है। साथ ही, आपका भविष्य भी उज्जवल रहता है।
रुद्राभिषेक करते समय मंत्र का जाप (Mahashivratri Rudrabhishek Mantra)

- ॐ नमो भवाय शर्वाय रुद्राय वरदाय च
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
- ॐ नमो भगवते रूद्राय नम:
- सर्वो वै रुद्रास्तस्मै रुद्राय नमो अस्तु
- पुरुषो वै रुद्र: सन्महो नमो नम:
- विश्वा भूतं भुवनं चित्रं बहुधा जातं जायामानं च यत्
- सर्वो ह्येष रुद्रस्तस्मै रुद्रायनमो अस्तु मंत्र का जाप करना चाहिए।
जलाभिषेक करते हुए कौन से मंत्र का जाप करें (Mahashivratri Jalabhishek Mantra)

- ॐ नमः शिवाय
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।
- ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः
- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहितन्नो रुद्रः प्रचोदयात्!
- करचरणकृतं वाक् कायजं कर्मजं वा श्रवणनयनजं वा मानसंवापराधं।
इस बार किस्मत चमकानी है, तो महाशिवरात्रि पर इन मंत्रों का जाप करना न भूलें। इन्हें करने से आपकी किस्मत के साथ-साथ आपके घर में समग्र समृद्धि और सुख बना रहेगा। साथ ही, भगवान शिव भी खुश हो जाएंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।