Mahashivratri Puja Samagri List 2026: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक में कौन-कौन सी सामग्री की पड़ेगी जरूरत? यहां देखें लिस्ट

महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में भक्त बड़े ही धूम-धूम से सेलिब्रेट करते हैं। अधिकतर स्थानों पर इस दिन शिव बारात और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह पर्व प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाते हैं। वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 15 फरवरी, 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।
इन दिन लोग महादेव की पूजा-अर्चना, व्रत और रात्रि जागरण भजन करते हैं। मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से इन दिन पूजा और जलाभिषेक करता है उसे भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही मनोकामना भी पूरी होती है। अगर आप भी महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी सामग्री चाहिए होती है।
आइए आचार्य आचार्य उदित नारायण त्रिपाठी जानते हैं कि शिवलिंग का जलाभिषेक और साधारण अभिषेक की सामग्री लिस्ट क्या-क्या है।
शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए जरूरी सामग्री (Mahashivratri Jalabhishek Samagri List 2026

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो भगवान शिव की पूजा और आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन विशेष रूप से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाता है। इन अभिषेकों के माध्यम से भक्त भगवान शिव की कृपा प्राप्त करते हैं। यहां हम उन सामग्री की लिस्ट प्रस्तुत कर रहे हैं, जो शिवलिंग पर जलाभिषेक के दौरान आवश्यक होती हैं।
इसे भी पढ़ें- Maha Shivratri Puja Niyam: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग के सामने कौन सा दीया जलाएं?
साधारण अभिषेक के जरूरी सामग्री
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर साधारण अभिषेक के लिए शुद्ध जल, दूध, दही, शहद, गंगाजल,बेलपत्र, चंदन, फूल, घी, धूप और दीप और फल की आवश्यकता होगी।
जलाभिषेक के लिए सामग्री

यदि आप शिवलिंग पर जलाभिषेक करने जा रही हैं, तो आपको सामग्री में दूध, दही, घी, शहद, चीनी, भांग, धतूरा, आक के फूल, सफेद चंदन, गेहूं की बाली, कमलगट्टा, काला तिल, लाल फूल, सुपारी और रोली
- शुद्ध जल- जल का अभिषेक सबसे पहले किया जाता है। इसे शुद्ध और पवित्र जल के रूप में लिया जाता है, जो शिवलिंग को स्नान कराते हैं।
- दूध- भगवान शिव को दूध अर्पित करने से पुण्य मिलता है और यह जलाभिषेक का अहम हिस्सा होता है। यह शिवलिंग की शुद्धि और ऊर्जा को बढ़ाता है।
- दही- दही का अभिषेक भी भगवान शिव की पूजा में महत्वपूर्ण है। यह शांति और शुद्धता का प्रतीक है।
- शहद- शहद भी भगवान शिव को प्रिय है और इसे अभिषेक में अर्पित करने से भक्तों को विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- गंगाजल- गंगाजल का विशेष महत्व है। इसे पवित्रता का प्रतीक माना जाता है और इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से दोषों का नाश होता है।
- घी- घी का दीपक जलाने के लिए उपयोग किया जाता है, जो शिवलिंग की पूजा को और भी पवित्र बनाता है।
- बेल पत्र- बेल पत्र भगवान शिव को अत्यधिक प्रिय हैं। इन्हें शिवलिंग पर चढ़ाना एक शुभ कार्य माना जाता है।
- चंदन- चंदन का लेप शिवलिंग पर लगाने से शांति और समृद्धि आती है। यह पूजा को और भी महक और शक्ति प्रदान करता है।
- फूल- बेलपत्र, गुलाब, सूरजमुखी आदि फूलों का प्रयोग शिवलिंग पर अर्पित करने के लिए किया जाता है। बेलपत्र विशेष रूप से प्रिय है।
- फल- भगवान शिव को विभिन्न फल अर्पित किए जाते हैं, जैसे केले, पपीता, नारियल आदि।
- धतूरा- महाशिवरात्रि शिवलिंग पर जलाभिषेक के दौरान धतूरा चढ़ाया जाता है।
जलाभिषेक करने का महत्व

हिंदू धर्म में शिवलिंग पर जलाभिषेक करना अत्यधिक पवित्र और महत्वपूर्ण पूजा विधि मानी जाती है। यह भगवान शिव की विशेष आराधना का एक हिस्सा है। जलाभिषेक के दौरान शिवलिंग पर शुद्ध जल अर्पित किया जाता है, जो न केवल शिव की पूजा का एक तरीका है, बल्कि व्यक्ति की शुद्धि, आत्मिक उन्नति प्राप्ति का मार्ग है। जलाभिषेक के माध्यम से भक्त भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रार्थना करता है। भगवान शिव को जल अर्पित करने से वह प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के जीवन से दुखों को दूर कर देते हैं। जलाभिषेक को शिव की आशीर्वाद प्राप्त करने का एक प्रभावी तरीका माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- Maha Shivratri Shiv Chalisa Path: महाशिवरात्रि पर करें शिव चालीसा का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि और शांति
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik, meta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।