Mahashivratri Puja Vidhi 2026: महाशिवरात्रि पर घर और मंदिर में कैसे करें शिवलिंग की पूजा? जानें संपूर्ण विधि

Mahashivratri 2026 Puja Vidhi: महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत पावन और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल शिव भक्तों का यह खास पर्व 15 फरवरी, दिन सोमवा को मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। इस दिन शिवजी ने वैराग्य को त्यागकर माता पार्वती को अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया था।
शिवपुराण के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव एक अद्भुत ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए थे। यह घटना तब हुई जब भगवान विष्णु और ब्रह्मा के बीच सर्वोच्चता को लेकर विवाद चल रहा था। तभी से मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के दिन पूरी श्रद्धा और विधिपूर्वक भगवान शिव की पूजा कर आप उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से घर और मंदिर में शिवलिंग की पूजा विधि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पूजा विधि
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद स्वच्छ और सफेद वस्त्र धारण करें।
- इसके बाद, व्रत का संकल्प लें और दिनभर निराहार रह कर या फिर दूध, फल या फलों के रस आदि का सेवन कर भगवान शिव की भक्ति करें।
- यदि मंदिर जाना संभव न हो, तो घर पर ही शिवलिंग स्थापित कर पूजन कर सकते हैं।
- शाम को सूर्यास्त से पहले दोबारा स्नान करें और शुभ मुहूर्त में घर के पूजा स्थल पर गंगाजल छिड़कें।
- अब, उत्तर दिशा की ओर मुंह करके आसन बिछाकर बैठ जाएं और तीन उंगलियों का इस्तेमाल करते हुए चंदन से अपने सिर के बाईं ओर से दाईं तरफ त्रिपुंड बनाएं।
- इसके बाद, घर के मंदिर में शिवलिंग की पूजा करें। इस दौरान सबसे पहले गणपति बप्पा का नाम लें, तभी शिव पूजन शुरू करें।
- महाशिवरात्रि पर शिवजी की पूजा करते समय पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठें और हाथ में रुद्राक्ष व एक बेलपत्र लेकर मंत्र को बोलते हुए पूजा का संकल्प लें-'माखिलपापक्षयपूर्वकसलाभीष्टसिद्धये शिवप्रीत्यर्थं च शिवपूजनमहं करिष्ये।'
- अब, दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से बनी पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें।
- इसके बाद गंगाजल या शुद्ध जल से दोबारा अभिषेक करें।
- शिव जी का अभिषेक करते समय महामृत्युंजय मंत्र 'ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् । उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥' का जाप करते रहें।
- शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, अबीर, गुलाल, शमी पत्र, और सुगंधित फूल अर्पित करें।
- चंदन का लेप लगाएं और अक्षत चढ़ाएं। साथ ही, भस्म या चंदन से शिवलिंग पर त्रिपुंड बनाएं।
- शिवलिंग के सामने चौमुखी घी का दीपक और धूप जलाएं।
- भगवान शिव को फल और मिठाई का भोग अर्पित करें।
- ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और अंत में भगवान शिव की आरती करें।
- भव, शर्व, रुद्र, पशुपति, उग्र, महान, भीम और ईशान, इन आठ नामों से फूल अर्पित कर भगवान शिव की आधी परिक्रमा करें।
- आखिर में, कपूर जलाकर आरती करें और पूजा में हुई गलती के लिए शिवजी से क्षमा-याचना करें। पूजन के बाद सभी को प्रसाद बांटें और खुद भी खाएं।
इसे भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को चढ़ाना चाहते हैं बेलपत्र, जानें सही नियम
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पूजा के लाभ
- इस दिन व्रत और पूजन करने से सभी दुखों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
- भगवान शिव की कृपा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है।
- महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का जलाभिषेक करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।
- यदि मंदिर जाना संभव न हो, तो घर में भी शिवलिंग स्थापित करके पूजा की जा सकती है, लेकिन ध्यान दें कि शिवलिंग का आकार और धातु पूजन के लिए उपयुक्त होनी चाहिए।
महाशिवरात्रि से जुड़े अन्य आर्टिकल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
- महाशिवरात्रि पर घर और मंदिर में कैसे करें शिवलिंग की पूजा?
- आप पूरे विधि-विधान के साथ महाशिवरात्रि की पूजा कर सकती हैं।
- महाशिवरात्रि की पूजा में क्या-क्या सामग्री चाहिए होती हैं?
- महाशिवरात्रि की पूजा में भगवान शिव की प्रिय सभी चीजें चाहिए होती है, जैसे- बेलपत्र, दूध, धतुरा, भांग और चंदन इत्यादि।
- महाशिवरात्रि के दिन कैसे करें जलाभिषेक?
- आप अपनी इच्छा के अनुसार, महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।