महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव पर राशि अनुसार चढ़ाएं ये चीजें, सदैव बनी रहेगी भोलेनाथ की कृपा

महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर होता है। फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक, व्रत, जप और रात्रि जागरण करने से जीवन की अनेक बाधाएं दूर होती हैं और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के योग बनते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि पूजा में आप अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष चीजें शिवलिंग पर अर्पित करती हैं तो उसका प्रभाव आपके भविष्य में भी दिखाई देता है। ज्योतिष में मान्यता है कि हर राशि का संबंध किसी न किसी तत्व, ग्रह और ऊर्जा से होता है, इसलिए राशि अनुसार भगवान शिव को चीजें अर्पित करने से जीवन में इसके सकारात्मक लाभ मिलते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि आपको अपनी राशि अनुसार कौन सी चीजें शिवलिंग पर अर्पित करनी चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि के लोग महाशिवरात्रि के दिन यदि लाल मसूर की दाल भोलेनाथ को करेंगे तो उनके जीवन की सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध या फिर दही से बना पंचामृत जरूर चढ़ाना चाहिए। इससे आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं और बिगड़े काम बन सकते हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गंगाजल अवश्य चढ़ाना चाहिए। इससे आपके जीवन की सभी समस्यायों का समाधान मिलेगा कर बिगड़े काम बनने लगेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग यदि महाशिवरात्रि के दिन सफेद चंदन से शिवलिंग का श्रृंगार करें और उन्हें सफ़ेद मिठाई का भोग अर्पित करें तो उनके लिए अत्यंत फलदायी हो सकता है। इस उपाय से सदैव आपके ऊपर महादेव की कृपा बनी रहेगी।
सिंह राशि
भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए यदि सिंह राशि के लोग शिवलिंग पर गेहूं, गुड़ या लाल चन्दन चढ़ाएंगे तो आपके जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते हुए ज्यादातर लोग करते हैं ये बड़ी गलती, जानें क्या है सही तरीका
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी बढ़ाएं दूर हो सकती हैं और समस्याओं का समाधान मिल सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के लोग यदि शिवलिंग पर दूध और गंगाजल चढ़ाएंगे तो उनके लिए अत्यंत शुभ हो सकता है। इस दिन आप यदि संभव हो तो आक का फूल शिवलिंग पर अवश्य चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि
महाशिवरात्रि के दिन वृश्चिक राशि के लोग यदि भगवान शिव को शमी की पत्तियों के साथ बेलपत्र अर्पित करें तो उनके लिए अत्यंत फलदायी होगा।
यह भी पढ़ें- Mahashivratri Puja: महाशिवरात्रि पर बेलपत्र पर लिखें यह एक शब्द , महादेव तुरंत स्वीकार करेंगे आपकी मनोकामना
धनु राशि
धनु राशि के लोग यदि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध और काले तिल चढ़ाएंगे तो उन्हें विशेष फलों की प्राप्ति होगी और सभी कामों में सफलता के योग बनेंगे।
मकर राशि
मकर राशि के लोग यदि महाशिवरात्रि के दिन किसी भी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर भांग और धतूरा चढ़ाएंगे तो उनके लिए अत्यंत शुभ होगा। ऐसा करने से आपके बिगड़े काम भी बनने लगेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चावल या शर्करा युक्त जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें शनि की साढ़े साती के प्रभाव से भी राहत मिलेगी और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोग यदि भगवान शिव पर महाशिवरात्रि के दिन बेलपत्र और कच्चा दूध अर्पित करेंगे तो उनके लिए अत्यंत फलदायी होगा। इस उपाय से उनके सभी काम सफल होंगे और आर्थिक लाभ के भी योग बनेंगे।
यदि आप महाशिवरात्रि पर अपनी राशि के अनुसार यहां बताई चीजें शिवलिंग पर अर्पित करेंगे तो आपके सभी काम सफल होने और भोलेनाथ की कृपा बनी रहेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।