Mahashivratri Puja: महाशिवरात्रि पर बेलपत्र पर लिखें यह एक शब्द , महादेव तुरंत स्वीकार करेंगे आपकी मनोकामना

महाशिवरात्रि का दिन सबसे बड़ा होता है। इस दिन कई सारे लोग अपने जीवन में होने वाली परेशानियों का निवारण करने के लिए कई सारे उपाय करते हैं। वहीं कुछ लोग महाशिवरात्रि के दिन विशेष पूजा करते हैं। अगर आप भी महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक और चीजों को अर्पित करते हैं, तो ऐसे में आप जानें कि कौन सी वो चीज है, जिसपर लिखा गया एक शब्द आपकी मनोकामना को पूरा कर सकती है। पंडित जन्मेश द्विवेदी ने बताया कि आप शिवलिंग पर बेलपत्र को चढ़ाते समय एक शब्द को जरूर लिखें। इससे आपके जीवन में परिवर्तन देखने को मिलेगा। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।
बेलपत्र पर लिखें ये खास शब्द
भगवान शिव और प्रभु श्री राम का संबंध बहुत गहरा है। हनुमान जी, जो शिव के ही अवतार हैं, उन्होंने भी राम नाम की शक्ति से ही असंभव कार्यों को संभव किया। मान्यताओं के अनुसार, जब कोई भक्त बेलपत्र पर राम लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करता है, तो महादेव उस भक्त पर अत्यंत प्रसन्न होते हैं और उसकी प्रार्थना को स्वीकार करते हैं। इसलिए आप भी इस बार महाशिवरात्रि पर बेलपत्र पर राम लिखकर चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में परिवर्तन अपने आप देखने को मिल जाएगा।
किस तरह लिखे राम और कैसे चढ़ाएं?
- इसके लिए पहले आपको तीन पत्तियों वाले बेलपत्र को लेना होगा। इस बात का ध्यान रखें कि वो कहीं से खराब न हो।
- इसे पानी से अच्छे से साफ करें।
- फिर आपको बेलपत्र के बीच वाले हिस्से में सफेद या पीले चंदन से राम शब्द को लिखें। इसे लिखने के लिए आप अनामिका उंगली का उपयोग करें।
- इसके बाद इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से पहले जलाभिषेक करें। इसके बाद इसे शिवलिंग पर रखें और अपनी मनोकामना बोलें।
- इसके बाद आप ॐ नमः शिवाय या राम रामाय नमः के मंत्रों का मन ही मन जाप करें।
- इससे आपकी मनोकामना सीधे महादेव तक पहुंचेंगी।
इसे भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: शिवजी को कौन सा फूल चढ़ाएं और कौन सा नहीं? जानें यहां
बेलपत्र के इस उपाय को करने के लाभ
- अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो राम नाम अंकित बेलपत्र उस बाधा को दूर करता है।
- यह उपाय शनि और राहु जैसे ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने में भी मदद करता है।
- राम नाम और महादेव की शक्ति मिलकर मन को शांति देती है। इसलिए इसे आप जरूर लिखें।
इसे भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: यहां वैद्य रूप में पूजे जाते हैं महादेव, महाशिवरात्रि पर रहती है भक्तों की भीड़
महाशिवरात्रि की पूजा में इन चीजों का खास ध्यान रखें, ताकि आपके जीवन की परेशानियां कम हो सके और आपके सभी काम अच्छे से बन सके।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/ Gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।