image

Karwa Chauth Shringar 2025: करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं जरूर खरीदें श्रृंगार की ये चीजें, यहां जानें पूरी लिस्ट

Karwa Chauth 2025 Shringar for Married Women: करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अलग-अलग तरह के सामान की खरीदारी करती हैं, लेकिन इसमें श्रृंगार का सामान जरूरी होता है। ऐसे में आप भी सुहाग के अलग-अलग सामान को खरीदकर इस त्योहार को खास बना सकती हैं। आइए इसकी लिस्ट आर्टिकल में जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-09, 17:41 IST

करवा चौथ सिर्फ एक व्रत नहीं है, बल्कि यह सुहाग, प्रेम और आस्था का प्रतीक है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने श्रृंगार पर विशेष ध्यान देती हैं। श्रृंगार न केवल उनका रूप निखारता है बल्कि त्योहार की भव्यता को भी बढ़ाता है। सही श्रृंगार सामग्री व सही तैयारियों से करवा चौथ और भी यादगार बन जाता है। ऐसे में आप भी करवा चौथ के मौके पर श्रृंगार के अलग-अलग सामान को जरूर खरीदें। इससे आपका वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। साथ ही आपको माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आइए आर्टिकल में जानते हैं करवा चौथ पर आप किन सुहाग के सामानों को खरीदकर त्योहार को खास बना सकती हैं।

करवा चौथ पर श्रृंगार में जरूरी चीजें

  • सबसे पहले आपको अपने लिए करवा चौथ पर पहनने के लिए लाल, गुलाबी या पीले रंग के कपड़ों खरीदना है। ऐसा कहा जाता है कि यह सभी रंग सुहाग का प्रतीक होते हैं। इसलिए महिलाओं को करवा चौथ पर इसे जरूर पहनना चाहिए। इससे आपका त्योहार और भी खास हो जाएगा। साथ ही आप त्योहार पर सबसे अलग नजर आती हैं।
  • करवा चौथ के मौके पर बिछिया और पायल खरीदना शुभ होता है। ऐसे में आप श्रृंगार के सामान में इसे जरूर खरीदें।
  • आप करवा चौथ के मौके पर मंगलसूत्र को भी अलग-अलग तरह के डिजाइन में खरीद सकती हैं। इसे सुहाग का प्रतीक माना जाता है। करवा चौथ पर इसे पहनना शुभ होता है।
  • मांग टीका भी श्रृंगार में जरूर शामिल होता है। इससे महिलाओं का सुहाग बना रहता है। साथ ही इसे त्योहार पर लगाना शुभ मानते हैं।

3 - 2025-10-08T162542.202

करवा चौथ पर श्रृंगार सामग्री

  • सिंदूर और काजल को करवा चौथ के लिए जरूर खरीदें। इसे सुहाग की चीजें कही जाती हैं।
  • बिंदी और चूड़ियां भी जरूरी होती हैं। इसे करवा चौथ के दिन महिलाएं जरूर पहनती हैं। यह सिर्फ हाथों को ही नहीं सजाती, बल्कि इससे सुहागिन महिलाओं के जीवन में वैवाहिक जीवन से जुड़ी खुशियां बनी रहती है।
  • मेहंदी का पैकेट भी जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि करवा चौथ पर मेहंदी हाथों में लगाना शुभ माना जाता है। इससे हाथों की शोभा भी बढ़ती है।

2 - 2025-10-08T162540.382

 

इसे भी पढ़ें: करवा चौथ पर मिट्टी का करवा ही क्यों होता है शुभ? जानें इसका रहस्य और पूजा विधि

करवा चौथ पर श्रृंगार के सामान का महत्व

करवा चौथ पर श्रृंगार सिर्फ सुंदरता का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह वैवाहिक जीवन में सौभाग्य, प्रेम और समृद्धि का प्रतीक भी है। प्रत्येक आइटम का अपना धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। जिस भी रंग को हम चुनते हैं वह हमारे वैवाहिक जीवन पर असर डालता है। वहीं चुने गए आभुषण से हमारे सुहाग पर असर पड़ता है। इसलिए महिलाओं के लिए हर सामाग्री करवा चौथ पर जरूर होती है। इन सही चीजों के बिना श्रृंगार अधूरा माना जाता है। इसलिए आपको भी इन चीजों को जरूर खरीदना चाहिए।

1 - 2025-10-08T162543.621

इसे भी पढ़ें:

करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगता है? यहां जानें पूरी लिस्ट

करवा चौथ पर मिट्टी का करवा ही क्यों होता है शुभ? जानें इसका रहस्य और पूजा विधि

करवा चौथ के व्रत में नहीं लगेगा कोई दोष, इस विधि से करें संपूर्ण पूजा

करवा चौथ की सुबह सरगी की थाली में जरूर रखें चीजें, मिलेगा वैवाहिक सुख

करवा चौथ के व्रत का नहीं मिलता पूर्ण फल, तो इस साल करें इन मंत्रों का जाप; अखंड सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

सांसों की महक के साथ, विश्वास की सौगात लिए आया करवा चौथ का त्योहार...इन शायरी और विशेज को भेज अपनों को दें शुभकामनाएं

करवा चौथ के अवसर पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश और त्योहार को बनाएं खास

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;