हिंदू पंचांग के हिसाब से भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और सुख-समृद्धि की कामना भी करती हैं। इतना ही नहीं, इस दिन अविवाहित महिलाएं मनचाहा जीवनसाथी के लिए व्रत रख सकती हैं। अब ऐसे में अगर आप हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से कर रही हैं, तो इस दिन उन्हें क्या अर्पित करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
भगवान शिव को चढ़ाएं अक्षत
अक्षत को बेहद शुद्ध माना जाता है और इसे भगवान को अर्पित करके पूजा स्थल को शुद्ध किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को अक्षत चढ़ाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। साथ ही व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।
भगवान शिव को चढ़ाएं शहद
हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव को शहद चढ़ाने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। साथ ही मनचाहा जीवनसाथी का भी आशीर्वाद मिलता है। भगवान भोलेनाथ को शहद अर्पित करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Hartalika Teej 2024 Date: कब है हरतालिका तीज? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
भगवान शिव को चढ़ाएं दही
दही को शीतलता का प्रतीक माना जाता है। इसे चढ़ाने से मन शांत होता है और तनाव कम होता है। ऐसा माना जाता है कि दही चढ़ाने से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दही चढ़ाने से ग्रह दोषों का निवारण होता है और व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
इसे जरूर पढ़ें - Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज के दिन सुहागिनें जरूर खरीदें ये चीजें, वैवाहिक जीवन में बनी रहेगी खुशहाली
भगवान शिव को चढ़ाएं काले तिल
काले तिल को पितरों से जुड़ा माना जाता है। शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से पितृ दोष दूर होता है और पितरों का आशीर्वाद मिलता है। काले तिल को धन का प्रतीक भी माना जाता है। इसे चढ़ाने से धन लाभ होता है। इसलिए हरतालिका तीज के दिन शिव जी को काले तिल अर्पित करने से धन लाभ हो सकता है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों