अगर आप भी आने वाले समय के बारे में जानने की इच्छा रखती हैं और यह समझना चाहती हैं कि इस सप्ताह आपके जीवन में किस तरह के बदलाव आ सकते हैं, तो साप्ताहिक राशिफल आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति हमारे जीवन के हर पहलू जैसे करियर, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य या प्रेम संबंध के बारे में जानकारी देती है। उज्जैन के पंडित मनीष शर्मा जी बता रहे हैं कि इस सप्ताह का राशिफल आपको क्या संकेत देगा।
मेष राशि
इस सप्ताह सोमवार-मंगलवार को कार्य की अधिकता रहेगी। आपकी स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। सरकारी क्षेत्रों से लाभ के योग हैं। शिक्षा से जुड़े लोग कक्षा में आगे रहेंगे और आपकी पढ़ाई व्यवस्थित रहेगी।
सेहत की बात करें तो हड्डी में चोट और पेट दर्द की समस्याएं हो सकती हैं।
प्रेम: वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का साथ मिलेगा, लेकिन साथी से वैचारिक मतभेद।
उपाय: हनुमानजी को सिंदूर और नारियल अर्पित करें।मेष साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
वृषभ राशि
रविवार को समय अनुकूल रहेगा, चंद्रमा से अच्छी आय के योग है। आपके कार्य में सफलता और सरकारी कार्यों में भी लाभ हो सकता है। सोमवार को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मंगलवार और बुधवार को प्रियजन से वियोग की संभावना यही और कार्यभार अधिक रहेगा। गुरुवार और शुक्रवार सबसे शुभ दिन हैं और आपके लिए सुखद यात्रा और धन लाभ के योग हैं।
शनिवार को परिवार के साथ समय बिताने का अवसर है, कुछ अनावश्यक कार्य भी करने पड़ सकते हैं।
आपका व्यापार सामान्य से अच्छा रहेगा और नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा।वृषभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
मिथुन राशि
सप्ताह की शुरुआत में समय प्रतिकूल हो सकता है, इसलिए सतर्क रहकर कार्य करें। मंगलवार को समय सामान्य होगा और दोपहर के बाद आपके कार्य में सुधार के योग हैं। सोची हुई बात पूरी होगी, लेकिन आय में रुकावट रहेगी। बुधवार और गुरुवार को कार्यस्थल पर सौहार्द और सहयोग बना रहेगा। आपकी आय में वृद्धि, बाधाओं का अंत होगा। आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। शुक्रवार को समय अनुकूल होगा। आपके प्रभाव में वृद्धि, विवाद की संभावना हो सकती है और नए कार्य के अवसर मिलेंगे। शनिवार आपके लिए बेहतर दिन, सफल यात्रा, नए मित्रों से मुलाकात और खुशखबरी के योग हैं। आपके व्यापार में समय अच्छा रहेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।मिथुन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
कर्क राशि
रविवार से मंगलवार दोपहर तक समय अनुकूल है। आपकी आय में वृद्धि, कार्य में सफलता, सहयोग की प्राप्ति, योजनाओं में सफलता के योग हैं। मंगलवार दोपहर से शुक्रवार दोपहर तक समस्याएं बढ़ेंगी, भाई से विवाद, भाग्य में कमी, कार्यस्थल पर परेशानी, बड़ी योजनाओं और निवेश से बचें। शुक्रवार शाम और शनिवार समय फिर अनुकूल होगा और आय वृद्धि, कार्य में उन्नति और तेजी, सुखपूर्वक समय व्यतीत होगा। व्यापार में कोई विशेष उल्लेखनीय लाभ नहीं है।आपकी नौकरी में दबाव अधिक रहेगा। इस दौरान साथी से विवाद की संभावना। वैवाहिक जीवन में अशांति रह सकती है।कर्क साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
सिंह राशि
सप्ताह का आरंभ अच्छा रहेगा और आपको कार्यों में सफलता मिलेगी, कार्य की अधिकता रहेगी और नए कार्य मिल सकते हैं। मध्य सप्ताह में माता-पिता का सहयोग, व्यस्तता अधिक, आय में वृद्धि, योजनाओं की सफलता, प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात के योग हैं।
गुरुवार दोपहर के बाद से समय अनुकूल नहीं यही और चिंता और बेचैनी के साथ कार्य में भी अधिकता बनी रहेगी। शनिवार को आपका दिन अच्छा रहेगा, प्रसन्नता बढ़ेगी। व्यापार में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। मुंह में छाले, कान दर्द और पैरों के पंजों में दर्द की संभावना।सिंह साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
कन्या राशि
सोमवार से लेकर मंगलवार की दोपहर तक भाग्य का साथ रहेगा। जीवन में आ रही अड़चन समाप्त होंगी। आपकी यात्राएं सुखद रहेंगी। नए कार्यों की प्राप्ति होंगी एवं भाईयों से सहयोग मिलेगा। बुध एवं गुरुवार पूरे समय व्यस्तता बनी रहेंगी। गुरुवार की दोपहर तक कार्य की व्यस्तता अधिक होंगी एवं धन की व्यवस्था आराम से हो जाएंगी। सकारात्मकता रहेंगी। शुक्रवार सबसे अच्छे दिन रहेंगे। धन की प्राप्ति के योग हैं एवं कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। विरोधी पीछे हटेंगे। विवादित मामलों में विजय की प्राप्ति होगी।कन्या साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
तुला राशि
सप्ताह आरंभ से लेकर, मंगलवार की दोपहर तक बेकार के कार्यों में समय व्यय होंगा। आय कम बनीं रहेंगी। स्वयं को उपेक्षित महसूस करेंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे एवं कोई भी गलती भारी पड़ सकती है। उसके पश्चात का समय अनुकूल रहेगा। कार्य में सुधार होंगा एवं आय में भी वृद्धि होंगी। विरोधी शांत रहेंगे। योजनाएं सफल होंगी। विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होंगा। शुक्रवार को कार्य की अधिकता रहेंगी। आय भी होंगी। शनिवार बेहतर दिन रहेगा एवं संतान की सहायता से कोई कार्य बन सकता है। भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा।तुला साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
वृश्चिक राशि
चंद्र की दृष्टि है। शत्रु ग्रहों को प्रभाव नही है। विरोधी दबे हुए है। संतान खुशी देंगी एवं विवादों में विजय प्राप्त होंगी। कार्य समय पर संपन्न होंगे एवं आय भी पूर्व से बेहतर बनीं रहेंगी। अधिनस्थों से तनाव बन सकता है। बुध से लेकर, गुरुवार के दोपहर तक का समय कुछ अनावश्यक चिंताएं आ सकती है। किसी को उधार नही दें, एवं विवाद से दूर रहें। उसके पश्चात से समय पुन: पक्ष का हो जाएंगा। आय में सुधार के साथ सहयोग की प्राप्ति एवं सफलता मिलेंगी। मित्र से मुलाकात होंगी एवं छोटी यात्रा पर जाने का योग है।वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
धनु राशि
मंगलवार की शाम से गुरुवार की शाम तक समय अच्छा रहेगा। अच्छी आय के साथ सहयोग की प्राप्ति होगी। इस दौरान विरोधी भी शांत रहेंगे। शेष समय मे, परेशानी ज्यादा कार्य कम हो सकते हैं।
आपकी आय में कमी एवं संतान के प्रति भय चिंता हो सकती है। वाहन से परेशानी आ सकती है। पड़ोसियों से विवाद के योग हैं। शुक्रवार को यात्रा का योग बन सकता है। उससे बचने का प्रयास करें।धनु साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
मकर राशि
सोम एवं मंगलवार को भाग्य का साथ मिलेगा एवं संतान से सुख प्राप्त होगा। आय अच्छी बनी रहेगी एवं कार्य की अधिकता भी होगी। कार्य की अधिकता होगी एवं नए व्यापारिक संबंध भी बनेंगे। बुध एवं गुरुवार को संशय की स्थितियां निर्मित होंगी। अनावश्यक व्यय हो सकते है। विवाद भी होंगे। भविष्य को लेकर अनावश्यक चिंताएं रहेंगी। इस दौरान आपका मन उदास रहेगा। शुक्रवार से स्थितियां नियंत्रण में आएंगी। आय में वृद्धि होगी एवं उलझन सुलझेगी। समय अनुकूल रहेगा एवं मित्र से मिलना होगा।मकर साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
कुंभ राशि
सोम एवं मंगलवार तक कार्य की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी से नुकसान होने की संभावना है। बेकार के कुछ कार्यों में समय भी बर्बाद होगा। उसके बाद से चंद्र, गुरुवार तक आय सामान्य रखेगा। छोटी सफलता भी प्राप्त होगी। आपको यात्राएं सुखद होंगी। गुरुवार से पुन: परेशानियां आ सकती है। खर्चे ज्यादा बढ़ सकते हैं। यात्रा में दिक्कत हो सकती है। परिवार में तनाव का माहौल बन सकता है। संतान सहयोग प्रदान करेगी।कुंभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
मीन राशि
रवि-सोम एवं मंगलवार की दोपहर तक पराक्रम में वृद्धि एवं भाइयों से सहयोग की प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ रहेगा एवं आय भी अच्छी बनी रहेंगी। मंगलवार से गुरुवार की रात तक का समय तनाव, अज्ञात भय एवं चिंतामुक्त रहेगा। आय अच्छी रहेगी, किंतु विचलित भी रहेंगे। । हर कार्य में समझदारी रखे एवं निवेश से बचें। शुक्र एवं शनिवार को समय पक्ष का रहेगा। संतान से सहयोग की प्राप्ति होंगी एवं योजनाएं सफल होंगी। अति आत्मविश्वास से नुकसान भी हो सकता है। यात्रा का योग है। कार्य के बदलाव का मन होगा।मीन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
इस सप्ताह सभी राशियों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अपनी राशि के अनुसार आप भी आगे के समय को अनुकूल बना सकते हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों