hartalika teej   things that married women should buy

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज के दिन सुहागिनें जरूर खरीदें ये चीजें, वैवाहिक जीवन में बनी रहेगी खुशहाली

पंचांग के अनुसार, साल में तीन बार तीज मनाई जाती है। इन्हीं में से एक है हरतालिका तीज जो इस बार 6 सितंबर, दिन शुक्रवार को पड़ रही है। हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाओं को कुछ विशेष चीजें खरीदकर घर अवश्य लानी चाहिए।
Editorial
Updated:- 2024-08-30, 07:30 IST

हिन्दू धर्म में तीज का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। तीज का व्रत सुहागिन महिलओं के लिए अखंड सौभाग्य लेकर आता है। इसी कारण से सुहागिन महिलाओं के लिए तीज का पर्व बहुत खास होता है। पंचांग के अनुसार, साल में तीन बार तीज मनाई जाती है। इन्हीं में से एक है हरतालिका तीज जो इस बार 6 सितंबर, दिन शुक्रवार को पड़ रही है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाओं को कुछ विशेष चीजें खरीदकर घर अवश्य लानी चाहिए। आइये जानते हैं हरतालिका तीज पर सुहागिनों द्वारा कौन सीक चीजों को खरीदना हितकारी हो सकता है। 

हरतालिका तीज 2024 सुहागिन महिलाएं खरीदें सोलह श्रृंगार का सामान 

hartalika teej  pr suhagin mahilao ko kya kharidna chahiye

शास्त्रों में स्त्री के सोलह श्रृंगार बताये गए हैं। किसी भी व्रत या त्यौहार के दौरान सुहागिन महिला का सोलह श्रृंगार करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में हरतालिका तीज के दिन सुहागिन स्त्रियों को सोलह श्रृंगार का सामान खरीदकर अवश्य लाना चाहिए।  

यह भी पढ़ें: Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर क्यों बांधा जाता है शिवलिंग पर फुलेरा?

हरतालिका तीज 2024 सुहागिन महिलाएं खरीदें कुमकुम, हल्दी या आल्ता 

ज्योतिष शास्त्र में कुमकुम को भाग्योदय करने वाला, हल्दी को नकारात्मकता दूर करने वाली और आल्ते को दोषों से मुक्त करने वाला बताया गया है। ऐसे में हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाओं को या तीनों वस्तुएं अवाश्यक रूप से खरीदनी चाहिए।  

यह भी पढ़ें: Hartalika Teej 2024: पहली बार कर रहीं हैं हरतालिका तीज का व्रत? इन नियमों का करें पालन

हरतालिका तीज 2024 सुहागिन महिलाएं खरीदें शिव-शक्ति की प्रतिमा  

hartalika teej  pr married women ko kya kharidna chahiye

हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलओं को भगवान शिव और माता पार्वती की ऐसी प्रतिमा आवश्य लानी चाहिए जो उनके विवाह को दर्शाती हो। ऐसी प्रतिमा को घर में स्थापित करने से वैवाहिक जीवन का कलश दूर होता है और सुख-समृद्धि स्थापित होती है। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं को क्या खरीदना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।      

image credit: herzindagi  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;