तुला दैनिक राशिफल

Sep 23 - Oct 22

  • Lucky Colour

    हल्का पीला

  • Lucky Gemstone

    हीरा

  • Lucky Day

    शुक्रवार

  • Lucky Number

    2, 6, 7

  • Ruling Planet

    शुक्र

  • Compatible Zodiac Sign

    मिथुन, सिंह, धनु और कुंभ

  • पिछला दिन
  • आज
  • अगला दिन
16 Dec 2025

आज तुला राशि के लोगों के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहने वाला है। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं, लेकिन मानसिक संतुलन और संवाद में संयम बेहद ज़रूरी रहेगा।

लव लाइफ (Libra Love Horoscope)

  • आज रिश्तों को लेकर आप थोड़ा गंभीर और संवेदनशील महसूस कर सकती हैं।
  • विवाहित महिलाओं के लिए पुराने मुद्दे दोबारा सामने आ सकते हैं, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।
  • अविवाहित महिलाओं का किसी पुराने परिचित से संपर्क बढ़ सकता है, लेकिन उम्मीदें सीमित रखें।
  • परिवार में किसी सदस्य से मतभेद की स्थिति बन सकती है।
  • भावनाओं में बहने के बजाय संतुलित बातचीत रिश्तों को संभाल सकती है।

करियर (Libra Career Horoscope)

  • आज करियर को लेकर नई दिशा में सोचने की ज़रूरत है।
  • नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं को रिज़्यूमे अपडेट करने से लाभ मिलेगा।
  • कार्यरत महिलाओं को अपने विचार टीम या बॉस के सामने रखने का अवसर मिल सकता है।
  • व्यापार से जुड़ी किसी पुरानी उलझन का समाधान निकल सकता है।
  • खुद पर काम का अनावश्यक दबाव न बनाएं।

आर्थिक स्थिति (Libra Money Horoscope)

  • आज आय और खर्च के बीच संतुलन बनाना जरूरी रहेगा।
  • फालतू खर्चों में कटौती करने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
  • घर की मरम्मत या पारिवारिक जिम्मेदारी पर अचानक खर्च हो सकता है।
  • किसी करीबी से आर्थिक चर्चा हो सकती है, लेकिन उधार लेने से बचें।
  • निवेश को लेकर विचार करें, पर आज फैसला टालना बेहतर होगा।

सेहत (Libra Health Horoscope)

  • आज ज़्यादा परेशानी आपके अपने विचारों से हो सकती है।
  • खुद को कम आंकने की आदत मानसिक थकान बढ़ा सकती है।
  • गर्दन, कंधे और पीठ में खिंचाव महसूस हो सकता है।
  • मोबाइल का कम इस्तेमाल करें और आंखों को आराम दें।
  • हल्का और सुपाच्य भोजन लाभ देगा।

आज का उपाय (Libra Remedies)

  • घर के द्वार पर चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
  • तांबे के सिक्के को जल में प्रवाहित करें।
  • काली उड़द की दाल का दान करें।
  • रोज़ शीशे में देखकर खुद से एक सकारात्मक बात कहें।

तुला राशिफल लेख