हिन्दू धर्म में तीज का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। तीज का व्रत सुहागिन महिलओं के लिए अखंड सौभाग्य लेकर आता है। इसी कारण से सुहागिन महिलाओं के लिए तीज का पर्व बहुत खास होता है। पंचांग के अनुसार, साल में तीन बार तीज मनाई जाती है। इन्हीं में से एक है हरतालिका तीज जो भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस साल कब पड़ रही है हरतालिका तीज, क्या है इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और महत्व।
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 5 सितंबर, दिन गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से होगा। वहीं, इसका समापन 6 सितंबर, दिन शुक्रवार को दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर को रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर क्यों बांधा जाता है शिवलिंग पर फुलेरा?
यह भी पढ़ें: Hartalika Teej 2024: पहली बार कर रहीं हैं हरतालिका तीज का व्रत? इन नियमों का करें पालन
हरतालिका तीज के दिन जो भी सुहागिन महिलाएं व्रत रख भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं उसके वैवाहिक जीवन में खुशहाली आ जाती है। दांपत्य जीवन क क्लेश दूर होता है और आपसी तालमेल एवं प्रेम में वृद्धि होती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर हरतालिका तीज इस साल कब मनाई जाएगी और क्या है इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त एवं महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।