सावन और प्रदोष के अलावा हर दिन मंदिरों एवं घरों में शिव पूजन किए जाते हैं। मान्यता है कि भगवान शिव का स्वभाव बेहद सरल और शांत है। उन्हें आप बहुत ही सरलता से प्रसन्न कर सकते हैं। पौराणिक मान्यता है कि भगवान शिव का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व है। ऐसे में अगर आप हर दिन रुद्राभिषेक नहीं कर सकते हैं, तो एक लोटे में जल और उनके प्रिय पंच पुष्प अर्पित कर भी पूजा कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं भगवान शिव को प्रिय पंच पुष्प कौन से हैं।
आंकड़े का फूल दो तरह का होता है, नीला और सफेद रंग का। जिसमें भगवान शिव को सफेद रंग का आक या मदार बहुत पसंद है। अक्सर शिव पूजन में सफेद आक के फूल का उपयोग किया जाता है। इस फूल को विभिन्न स्थानों में अलग अलग नाम से जाना जाता है, जैसे अर्क, आंकड़ा, मदार और अकौआ। इस फूल को शिव जी में चढ़ाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
शिव जी के अलावा कनेर का फूल अन्य देवी-देवताओं को भी बहुत पसंद है। कनेर का फूल तीन रंगों के होते हैं, पीला, सफेद और लाल। सोमवार या प्रदोष के अलावा कभी भी शिवलिंग पर कनेर के फूल चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
धतूरे के फूल को लेकर पौराणिक कथा है, जिसमें बताया गया है कि समुद्र मंथन में विषपान के बाद भगवान शिव के छाती से इस फूल की उत्पत्ति हुई थी। शिवलिंग में धतूरे के फूलचढ़ाने से द्वेष और ईर्ष्या के भाव समाप्त हो जाते हैं। सोमवार और प्रदोष पूजन के दौरान इस फूल को शिवजी में जरूर चढ़ाएं।
इसे भी पढ़ें : भगवान शिव को चढ़ाएं ये 10 फूल, पूजा का मिलेगा संपूर्ण फल
शमी के पत्ते के अलावा इसके फूल (शमी पेड़) भी भगवान शिव को बेहद प्रिय है। शिव पूजन के दौरान अगर आपको शमी के फूल उपलब्ध हैं, तो इसे जरूर चढ़ाएं। गुलाबी और पीले रंग का यह खूबसूरत फूल शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान प्रसन्न होते हैं।
यह विडियो भी देखें
पारिजात का यह खूबसूरत फूल जिसे लेकर यह मान्यता है, कि इस फूल को भगवान श्री कृष्ण के द्वारा स्वर्ग से धरती पर लाया गया था। यह फूल हर मौसम नहीं खिलता है। हरसिंगार के खूबसूरत फूल मात्र सर्दियों में खिलता है। इसलिए जब ये फूल उपलब्ध हो तो भगवान शिव को जरूर चढ़ाएं। यह भगवान भोलेनाथ के पांच पसंदीदा फूलों में से एक है।
इसे भी पढ़ें : भोलेनाथ को करना है प्रसन्न तो जरूर लगाएं इन चीज़ों का भोग
तो ये रहे भगवान शिव को प्रिय पंच पुष्प के नाम, अब जब कभी भी शिव पूजन करें इनमें से उपलब्ध फूलों को जरूर चढ़ाएं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आई होगी ऐसे ही आर्टिकल के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ। यदि यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।