Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:19 AM IST

घर में दिखे सफेद कबूतर तो क्या होता है? जानें ज्योतिष शास्त्र की राय

हिंदू धर्म में पक्षियों का घर में आना शुभ माना जाता है। ऐसे में सफेद कबूतर तो घर के लिए अच्छा माना जाता है। आइए आर्टिक में पंडित जी से जानते हैं इसके क्या लाभ होते हैं।
Updated:- 2025-08-13, 18:26 IST
image

भारतीय संस्कृति और परंपरा में पक्षियों के दर्शन को हमेशा विशेष स्थान दिया गया है। खासकर कबूतर को शांति और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। लेकिन अगर घर में सफेद कबूतर दिख जाए तो क्या यह शुभ संकेत है या अशुभ? इसको लेकर लोगों के मन में अक्सर विचार आते हैं। पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से हमने इसी के बारे में जाना। आइए विस्तार से आपको इसके बारे में बताते हैं।

सफेद कबूतर का घर में आने का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

सफेद रंग को शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। कई सारे लोग इसे भगवान शिव, विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मानते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर यह घर में आते हैं, तो इससे आपके घर में शुभता आने वाली है। साथ ही, आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा रहने वाली है। अगर आपके घर में किसी तरह का संचार रुका हुआ है, तो इससे आपके वो सारे संकट दूर हो जाएंगे।

White pigeon

सफेद कबूतर आने से क्या होता है लाभ?

पंडित जी के बताए अनुसार, अगर आपके घर में सफेद कबूरत आता है, तो इससे आपका शुक्र मजबूत होता है और आपको धन, वैभव और अच्छे रिश्ते मिलते हैं। आपके घर में किसी तरह का ग्रह कलेश चल रहा है, तो इनके आने से वो भी दूर होने लगता है। इसलिए, अगर घर में सफेद कबूतर दिखे तो इसे शुभ माना जाता है और यह आने वाले समय में सौभाग्य, प्रेम और खुशी का संदेश दे सकता है।

इसे भी पढ़ें: दीये के ये उपाय बदल देगें आपके घर का माहौल, दिखेगी पॉजिटिव एनर्जी

सफेद कबूतर घर में दिखे तो क्या करें?

  • अगर आपके घर में सफेद कबूतर नजर आता है, तो ऐसे में आप इसे अनाज या दाना डालें, यह पुण्य का काम होता है।
  • घायल कबूतर दिखे तो उसका उपचार करें, इससे घर में शुभ ऊर्जा और आशीर्वाद बढ़ता है।
  • सफेद कबूतर दिखने पर मन ही मन आभार व्यक्त करें और कोई अच्छा कार्य करने का संकल्प लें।

1 - 2025-08-13T143741.373

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: खराब ऊर्जा दूर करने के लिए नींबू के 10 रामबाण उपाय

घर में सफेद कबूतर का आना ज्यादातर मामलों में शुभ माना जाता है। यह सौभाग्य, शांति और प्रेम का संदेश देता है। इसलिए आप जब भी ऐसे कबूतर को घर में देखें तो शुभता ही मानें। इससे आपको ही सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।