Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:52 PM IST

Hartalika Teej Upay 2025: हरतालिका तीज पर करें इन 5 में से कोई एक उपाय, वैवाहिक जीवन में आ सकती हैं खुशियां

हरतालिका तीज का पर्व महिलाओं के बीच बहुत खास होता है और इस दिन वो अपने पति की दीर्घायु की कामना में निर्जला व्रत करती हैं। पूरे दिन व्रत-उपवास करने के बाद भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करने का विधान है। इस साल यह पर्व 26 अगस्त की मनाया जाएगा। इस दिन यदि आप व्रत के साथ कुछ विशेष उपाय भी करती हैं, तो आपको इसके विशेष लाभ हो सकते हैं। 
Updated:- 2025-08-25, 17:35 IST
hartalika teej  kab hai

हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। साल 2025 में हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त, मंगलवार को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और दांपत्य सुख के लिए व्रत रखती हैं, वहीं अविवाहित कन्याएं सुयोग्य जीवनसाथी की प्राप्ति की कामना में भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा करती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को पूरे श्रद्धा और सच्चे मन से करने पर वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और दांपत्य जीवन की समस्याएं दूर हो जाती हैं। यही नहीं, यह व्रत पति के दीर्घायु और वैवाहिक बंधन की मजबूती का भी प्रतीक माना जाता है। अगर आपके विवाह या दांपत्य जीवन में लंबे समय से बाधाएं आ रही हैं और घर में सुख-शांति नहीं है, तो इस पावन अवसर पर कुछ खास उपाय करने से जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से कि हरतालिका तीज व्रत के दिन कौन-कौन से उपाय करने चाहिए। 

हरतालिका तीज व्रत पर करें ये 5 उपाय

kheer recipe for bhog on hartalika teej

माता पार्वती को खीर का भोग

हरतालिका तीज व्रत पर महादेव के साथ माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करें। अंत में हरतालिका तीज की व्रत कथा जरूर सुनें और माता पार्वती को खीर का भोग लगाएं। फिर, इस खीर का प्रसाद अपने पति को जरूर खिलाएं। कहते हैं, इससे पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है और दांपत्य जीवन सुखमय बनता है।

कपड़ों का दान करें

हरतालिका तीज के दिन विधि अनुसार पूजा संपन्न करने के बाद कम से कम पांच बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं को क्षमता अनुसार कुछ कपड़ों का दान करें। इस दौरान उन महिलाओं से सौभाग्यवती का आशीर्वाद लें। धार्मिक मान्याता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती हैं।

शिवलिंग पर चाढ़ाएं कच्चा दूध के साथ जल

hartalika teej upay in hindi

अगर महिलाओं के दाम्पत्य जीवन में लगातार बाधाएं आ रही हैं, तो वे जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए हरतालिका तीज के दिन शिवलिंग पर जल में कच्चा दूध मिलाकर चढ़ा सकती हैं। कहते हैं, इससे भोलेबाबा प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामना को पूर्ण करते हैं।

इसे भी पढ़ें- Hartalika Teej Date 2025: कल रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

गंगाजल के साथ केसर मिलाकर करें शिवलिंग की पूजा

अगर आपके वैवाहिक जीवन में लंबे समय से कोई परेशानी आ रही है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो उसके के लिए हरतालिका तीज के दिन पानी में गंगाजल के साथ केसर मिलाइए और थोड़ी-थोड़ी मात्रा करके 7 बार में शिवलिंग पर अर्पित कर दीजिए। इससे आपको शिघ्र ही शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

भगवान शिव को अर्पित करें शहद 

कुंवारी कन्याएं अगर मनचाहा वर पाने के लिए हरतालिका तीज पर व्रत रख रही हैं, तो इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। फिर, भगवान शिव और माता पार्वती के मंदिर जाएं। मंदिर में भोलेनाथ के साथ माता पार्वती को लाल गुलाब के फूल अर्पित करें। अंत में, नंदी और भगवान शिव को शहद चढ़ाकर मां पार्वती से मनचाहे वर के लिए प्रार्थना करें। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी पार्वती की कृपा बरसती है और मनचाही मुरादें भी पूरी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें-  माता पार्वती से शादी करने के लिए किस रूप में पहुंचे थे भगवान शिव?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

FAQ
हरतालिका तीज व्रत का नियम क्या है?
हरतालिका तीज के दिन महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं और भगवान शिव के साथ माता पार्वती का पूजन करती हैं। 
हरतालिका तीज में क्या दान करना चाहिए?
हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं को सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, बिछिया, पायल, कंघी और काजल जैसी श्रृंगार की सामग्रियों का दान करना चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।