Bodyache: शरीर में दर्द होना एक आम समस्या है। अक्सर जब भी हम बहुत ज्यदा थक जाते हैं तो बदन दर्द होने लगता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें हर कुछ दिनों पर शरीर में दर्द होता रहता है। दर्द होते ही हम पेनकिलर खा लेते हैं लेकिन कभी यह जानने की कोशिश नहीं करते हैं कि आखिर यह हो क्यों रहा है। दरअसल हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा के मुताबिक शरीर दर्द होने के पीछे कुछ कारण होते हैं। आइए जानते हैं इन कारणों के बारे में।
शरीर में अक्सर क्यों रहता है दर्द? (why does body ache always)
View this post on Instagram
- सही नींद लेने से हमारे ओवरऑल हेल्थ को फायदा पहुंचता है। नींद की कमी के कारण भी आपके शरीर में दर्द हो सकता है। आपको हर रात कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है, सोते समय शरीर अपने ऊर्जा संसाधनों को पुनर्जीवित करता है और आपको तरोताजा करता है। जब आप कम सोते हैं तो इससे शरीर में ऊर्जा की कमी होती है और इससे दर्द हो सकता है।
- जब आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं या शरीर से अधिक पानी खो देते हैं तो भी आपके शरीर में पानी का भंडारण खत्म हो जाता है और इन कारणों की वजह से भी आपको दर्द और थकान महसूस होता है। (ऐसे करें डिहाइड्रेशन टेस्ट)
- लंबे वक्त तक जब आप तनावपूर्ण जीवन शैली में रहते हैं तो भी आपका शरीर थकने लगता है। प्रति रक्षा प्रतिक्रिया कम होने के कारण आपको कमजोरी महसूस होती है, शरीर में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इस कारण भी आपके शरीर में दर्द हो सकता है।

यह भी पढ़ें-वीगन डाइट या कीटो डाइट, दोनों में से क्या है बेहतर
- विटामिन डी का लो लेवल भी शरीर के क्रॉनिक दर्द का कारण बनता है। आपको लगातार दर्द रहे तो आप विटामिन डी का टेस्ट जरूर करवाएं। वहीं गठिया के कारण भी जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या हो जाती है। इसके अलावा शरीर में दर्द सामान्य सर्दी या फ्लू जैसे वाययरल संक्रमण का एक सामान्य लक्षण है।
- शरीर में आयरन की कमी के कारण भी अलग-अलग हिस्सों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की मात्रा कम हो जाती है। इसके कारण भी आपके पूरे शरीर में दर्द और थकान महसूस होता है।
यह भी पढ़ें-Curry Leaves Benefits: गुणों से भरपूर होता है करी पत्ता, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों