दिन में 1 बार इस तरह खाएं खाना, नहीं होगी गैस और अपच की समस्या

खाने के बाद गैस और बदहजमी न हो, इसके लिए खाना खाते वक्त सही तरह से बैठना और खाने को चबाकर खाना बहुत जरूरी है। खाना खाते वक्त की गई गलतियां अपच का कारण बनती हैं।

What is the correct posture for eating

पेट से जुड़ी ज्यादातर दिक्कतें गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली के चलते होती हैं। काफी लोग आजकल गैस, अपच और एसिडिटी से परेशान रहते हैं। खाना ठीक से न पचने की वजह से ये समस्याएं होती हैं। आपको बता दें कि हम क्या खाते हैं, इसके साथ ही हम किस तरह खाना खाते हैं, इसका भी हमारे डाइजेशन पर असर होता है। खाना खाते वक्त सही पॉश्चर मेंटेन करना जरूरी है। अगर आप खाना गलत ढंग से, जल्दबाजी में और बिना सही से चबाए खाती हैं, तो इससे हाजमा खराब हो सकता है। आज के वक्त में ज्यादातर लोग खड़े होकर या फिर कुर्सी-टेबल पर बैठकर खाना खाते हैं, लेकिन असल में आयुर्वेद में इस तरह से खाना सही नहीं माना जाता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, कम से कम दिन में एक बार हमें सुखासन में बैठकर खाना खाना चाहिए। इससे क्या फायदे मिल सकते हैं, इस बारे में सेलिब्रिटी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर जानकारी दे रही हैं।

आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने का सही तरीका (Benefits of sitting cross legged while eating)

Benefits of sitting cross legged while eating

  • इनडाइजेशन से बचने के लिए दिन में कम से कम एक मील आपको सुखासन में बैठकर खाना चाहिए।
  • इसके लिए क्रास्ड लेग होकर बैठे और रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें व अपने कंधों को ज्यादा न झुकाएं।
  • जमीन पर सुखासन में बैठकर खाना खाने से कई फायदे मिल सकते हैं।
  • इससे हमारा शरीर जरूरी न्यूट्रिएंट्स को ज्यादा अच्छे से अब्जॉर्ब करता है और पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।
  • यह बैठने का सही पॉश्चर है। जब आप इस तरीके से खाना खाते हैं, तो इससे रीढ़ की हड्डी से जुड़ी दिक्कतें नहीं होती हैं और शरीर में दर्द भी नहीं होता है।

यह भी पढ़ें- Indigestion की समस्या से हैं परेशान तो एक्सपर्ट से जानें कुछ टिप्स

How do you prevent indigestion naturally

  • क्रॉस लेग बैठकर खाना खाने से ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है।
  • इससे खाने पर फोकस बढ़ता है और हम ओवरईटिंग नहीं करतेहैं।
  • पेट की तरफ ब्लड फ्लो में सुधार होता है और इसलिए खाना अच्छे से पचता है।
  • इसके साथ ही, अगर आप हाथों से खाएं तो यह सेहत के लिए और अच्छा रहेगा।
  • अगर आप जमीन पर बैठकर खाना नहीं खा सकते हैं, तो कुर्सी पर ही क्रॉस लेग बैठकर खाना खाएं।
  • क्रॉस लेग बैठना संभव न हो, तो एक पैर को मोड़कर बैठने से शुरुआत करें।

यह भी पढ़ें- इन 3 आदतों से खराब होता है आपका हाजमा, आज ही छोड़ें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP