शिलाजीत गुणों से भरपूर होता है। हालांकि, ज्याादातर लोगों को लगता है कि यह सिर्फ पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है और इसे स्टैमिना बढ़ाने के लिए लिया जाता है। लेकिन, ऐसा नहीं है। यह और भी कई चीजों में फायदेमंद है। खासकर, महिलाओं को इसके सेवन से कई फायदे मिल सकते हैं। शिलाजीत के फायदे सिर्फ सेक्शुअल हेल्थ और स्टैमिना तक सीमित नहीं हैं और यह केवल पुरुषों के लिए नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए भी बेहद फायदेमंद है और यह उनकी सेहत को कई तरह के फायदा पहुंचा सकता है। अगर महिलाएं शिलाजीत खाना शुरू कर देंगी, तो क्या होगा। महिलाओं के लिए इसके क्या फायदे और नुकसान हैं और इसे खाने का सही तरीका क्या है, इन सवालों के जवाब जानने के लिए हमने आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी से बात की और इसी बातचीत के आधार पर हम ये जानकारी आप तक पहुंचा रहे हैं।
शिलाजीत क्या है?
शिलाजीत एक प्राकृतिक आयुर्वेदिक औषधि है। जो हिमालय या अन्य पहाड़ी क्षेत्रों की चट्टानों से निकलती है। यह गाढ़े काले या भूरे रंग का चिपचिपा पदार्थ होता है। इसमें कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो इसे एक शक्तिशाली प्राकृतिक टॉनिक बनाते हैं।
महिलाओं के लिए शिलाजीत के फायदे
- शिलाजीत शरीर में हार्मोनल बैलैंस बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद कुछ एसिड्स, शरीर में हार्मोन्स को बैलेंस करने और एंड्रोक्राइन सिस्टम को सही तरह से काम करने देने में मदद करते हैं।
- हार्मोनल असंतुलन की वजह से थकान, चिड़चिड़ापन, पीरियड्स की अनियमितता, पिंपल्स और वजन बढ़ने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में हार्मोन्स का बैलेंस होना आपको इन दिक्कतों से बचाएगा।
- शिलाजीत का सेवन पीरियड्स को रेगुलर कर सकता है और इन दिनों में होने वाली ऐंठन, थकान और मूड स्विंग्स को भी कम करता है।
- पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को थकान, कमजोरी और एनर्जी लेवल कम होना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में शिलाजीत एक नेचुरल एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है।
- अगर आपको आम दिनों में भी थकान महसूस होती है, तो आपके लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर में एनर्जी लेवल और स्टैमिना को बढ़ाने में मदद करता है।
- अगर महिलाएं शिलाजीत खाना शुरू कर देंगी, तो इससे फर्टिलिटी में सुधार होता है। एक्सपर्ट का कहना है कि शिलाजीद ओव्युलेशन को रेगुलेट करने और रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स को मजबूती देने का काम करता है।
- यह पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ के लिए जिस तरह फायदेमंद है, उसी तरह महिलाओं की फर्टिलिटी सुधारने में मदद करता है। महिलाएं रिप्रोडक्टिव हेल्थ को ठीक करने के लिए शिलाजीत ले सकती हैं।
- यह हमारी बॉडी को डिटॉक्स करने मे भी मदद करती है। इससे खून में ऑक्सीजन के फ्लो में सुधार होता है।
- शिलाजीत में कैल्शियम, मैग्नीशियम और अन्य कई जरूरी मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। खासतौर पर मेनोपॉज के समय जब शरीर में एस्ट्रोजन का लेवल कम होने लगता है और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, तब शिलाजीत का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
- शिलाजीत, एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह स्किन को डिटॉक्स करता है, झुर्रियों को कम करता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है। साथ ही यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है और हेयर फॉल कम करता है।
- शिलाजीत को कम मात्रा में डाइट में शामिल करना स्किन और बालों के लिए काफी अच्छा है। इससे जुड़ी कई क्रीम्स भी मार्केट में मौजूद हैं। हालांकि, इनका इस्तेमाल बिना एक्सपर्ट की सलाह के नहीं करना चाहिए।
- शिलाजीत हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करता है, जिससे महिलाएं सर्दी, फ्लू, इंफेक्शन जैसी दिक्कतों से बची रहती हैं।
- शिलाजीत स्ट्रेस को कम करने में भी मदद करता है। इसमें हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। यह मन को शांत करता है, शरीर में हैप्पी हार्मोन को बढ़ाता है और मूड स्विंग्स और स्ट्रेस लेवल को कम करता है।
यह भी पढ़ें-महिलाओं को अश्वगंधा को अपना सच्चा दोस्त क्यों बनाना चाहिए? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें
महिलाओं के लिए शिलाजीत के नुकसान
- हालांकि शिलाजीत एक प्राकृतिक औषधि है। लेकिन, इसके इस्तेमाल से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसे ज्यादा मात्रा में या गलत तरीके से लेना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं, कुछ महिलाओं को इससे एलर्जी भी हो सकती है।
- अगर आप कोई हार्मोनल पिल्स ले रही हैं, तो इसके इस्तेमाल से बचें क्योंकि इससे एस्ट्रोजन या प्रोजेस्टेरोन ज्यादा एक्टिव हो सकते हैं और शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो जाता है।
- शिलाजीत कुछ मामलों में ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। अगर आप लो बीपी की समस्या से जूझ रही हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
- कुछ महिलाओं को शिलाजीत के सेवन से पेट में गैस, जलन या दस्त जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में इसका सेवन सोच-समझकर करें।
- कई बार अशुद्ध या नकली शिलाजीत से शरीर में एलर्जी, खुजली या रैशेज हो सकते हैं। इसलिए, इसकी क्वालिटी चेक करना भी बहुत जरूरी है।
महिलाएं शिलाजीत का सेवन कैसे करें?
- एक्सपर्ट का कहना है कि शिलाजीत से फायदा पाने के लिए इसका सही मात्रा में सेवन जरूरी है। शुरुआत में रोजाना 300 से 500 मिलीग्राम शिलाजीत ही लें।
- शिलाजीत को सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले गुनगुने पानी, दूध या शहद के साथ लिया जा सकता है।
- कुछ हफ्ते इसे लेने के बाद कुछ हफ्तों का ब्रेक लेना जरूरी होता है।
- गर्भवती महिलाएं या स्तनपान कराने वाली माताएं शिलाजीत का सेवन डॉक्टर की सलाह से करें।
- किडनी, थायराइड या किसी क्रॉनिक डिजीज में इसका सेवन न करें।
- शिलाजीत लेने से पहले इसकी शुद्धता की जांच जरूर करें।
नोट- शिलाजीत गुणों से भरपूर एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। लेकिन, इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- Sexual Wellness: शिलाजीत या अश्वगंधा, सेक्शुअल लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कौन सी जड़ी बूटी होती है ज्यादा असरदार?
महिलाएं अगर शिलाजीत खाना शुरू करें, तो एक्सपर्ट के बताए फायदे मिल सकते हैं। हालांकि, इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों