महिलाओं की सेक्सुअल डिजायर की जब भी बात होती है तब हमेशा यही माना जाता है कि इसके बारे में बात करना सही नहीं है। अधिकतर महिलाएं भी यही मानती हैं कि उन्हें इन चीज़ों के बारे में बात नहीं करनी चाहिए, लेकिन सही मायने में ये बातें जरूरी होती हैं। आपके शरीर से जुड़ी हर बात को खुलकर एक्सेप्ट करना और उसके बारे में सही इंसान से सवाल करना भी जरूरी है। जब भी मास्टरबेशन की बात आती है तो महिलाएं छी-छी करने लगती हैं, लेकिन क्या वाकई इसमें ऐसा कुछ है।
इसके पीछे का कारण वो टैबू है जिसे हर कोई गलत मानता है। अगर आपको अपने ही शरीर से जुड़े फैक्ट्स के बारे में नहीं पता होगा तो फिर शायद आप भी जिंदगी भर इसे गलत ही मानती रहेंगी।
आपको जानकर हैरानी होगी कि गूगल पर फीमेल मास्टरबेशन के बारे में सर्च होने वाले सवालों में से एक ये भी है कि 'क्या महिलाएं वाकई मास्टरबेशन करती हैं?' (Do women Actually Masturbate) और ये वाकई बहुत ही अजीब सवाल है जिसे लोग पूछते हैं।
ऑब्सटेट्रिशियन-गायनेकोलॉजिस्ट (OBGYN), इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर तनुश्री पांडे पडगांवकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी बातें शेयर की हैं। उन्होंने कुछ मिथकों के बारे में बताया है जिन पर यकीन नहीं करना चाहिए और इससे जुड़ी डिटेल्स भी दी हैं। तो चलिए आज मास्टरबेशन के बारे में विस्तार से कुछ बातें कर लेते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों महिलाओं में खत्म हो जाती है Sexual Desire?
फीमेल मास्टरबेशन के बारे में अधिकतर महिलाएं नहीं जानती ये बातें
मास्टरबेशन का मतलब ये नहीं कि आप अपने शरीर के साथ कुछ गलत कर रही हैं या फिर ये खराब है। हां, इसका टैबू जरूर है और हमारे समाज में इसे अच्छी नजर से नहीं देखा जाता है। पर इसके बारे में कुछ बातें जान लेनी जरूरी हैं-
ये आपको बुरा इंसान नहीं बनाता
किसी भी महिला के लिए अपने निजी अंगों के बारे में बात करना थोड़ा अस्वाभाविक हो सकता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मास्टरबेशन करने से वो गलत इंसान कहलाएगी। ये एक बड़ी भ्रांति है जिसे अधिकतर महिलाएं मानती हैं। नहीं ये आपके शरीर से जुड़ा है और इसे नैतिक नहीं बल्कि शारीरिक आधार पर देखना चाहिए।
ये हेल्दी होता है जो आपके शरीर के लिए अच्छा है
डॉक्टर तनुश्री के मुताबिक ये काफी हेल्दी होता है जिससे आपके शरीर का स्ट्रेस तो कम होता ही है साथ ही आपको अपने शरीर के बारे में अन्य बातें जानने की सुविधा मिलती है। कई बार मास्टरबेशन आपकी हेल्थ से जुड़ी जानकारी दे सकता है। अगर इसे करने पर कोई समस्या होती है तो डॉक्टर के पास जाकर टेस्ट भी करवाया जा सकता है।
View this post on Instagram
ये पार्टनर के साथ रिश्ते सुधारने में मदद कर सकता है
मास्टरबेशन को एक हेल्दी एक्ट की तरह देखा जा सकता है। ये आपको बता सकता है कि आपको क्या पसंद है और फिर आप अपने पार्टनर से उसके बारे में बात कर सकती हैं। ये काफी हेल्दी ऑप्शन साबित हो सकता है अगर आप अपनी लाइफ में थोड़ा सा स्पाइस चाहती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- क्या होता है अगर लंबे समय तक ना बनाए जाएं फिजिकल रिलेशन?
नींद के लिए अच्छा है मास्टरबेशन
2019 की एक स्टडी बताती है कि ऑर्गेज्म से नींद बहुत अच्छी आती है और ऐसे में महिलाओं को उसके कारण स्ट्रेस से ज्यादा रिलीफ मिलता है। एंग्जाइटी कम होती है और आपको ये भी समझना होगा कि ये किसी तरह की बीमारी नहीं है।
वेजाइना में कोई एक्स्ट्रा चीज़ डालना ठीक नहीं
ये समझिए कि वेजाइना में कुछ एक्स्ट्रा थर्ड पार्टी चीज़ डालना कई लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। मास्टरबेशन के कई तरीके होते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप किसी भी थर्ड पार्टी चीज़ को अपनी वेजाइना में इंसर्ट कर लें।
क्या मास्टरबेशन के बाद वर्जिनिटी बनी रहती है?
ये सवाल भी गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए सवालों में से एक है। जैसा कि डॉक्टर तनुश्री ने बताया फीमेल मास्टरबेशन के कई तरीके होते हैं और कुछ ऐसे हो सकते हैं जिससे हाइमन को नुकसान ना पहुंचे, लेकिन वर्जिनिटी भी एक बहुत बड़ा टैबू है जिसके बारे में ज्यादातर समाज में ओछी बातें ही कही जाती हैं। ऐसे सवालों के बारे में कोई गायनेकोलॉजिस्ट आपकी बहुत मदद कर सकता/ सकती है।
अगर आपको इससे जुड़ी कोई जानकारी चाहिए तो आप किसी एक्सपर्ट से इसके बारे में बात करें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों