गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च करती हैं शादीशुदा महिलाएं, खुल गया राज़

गूगल पर कितनी अजीबो-गरीब चीज़ें सर्च की जाती हैं इसके बारे में तो आप जानते ही होंगे। आजकल गूगल हमारी जिंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा बन गया है। जो भी चीज़ समझ ना आए उसके लिए तुरंत गूगल कर लिया जाए। पर क्या आप जानते हैं कि गूगल की हिस्ट्री और सर्च रिजल्ट्स को लेकर सालाना ऐसी रिपोर्ट्स सामने आती हैं जो ये बताती हैं कि साल भर में सबसे ज्यादा सर्च किस टॉपिक पर किए गए। ये अलग-अलग कैटेगरीज और देश के हिसाब से बनाई जाती है और इसमें कई लिस्ट्स शामिल होती हैं।
हर साल गूगल ट्रेंड्स की तरफ से ऐसी रिपोर्ट्स सामने आती हैं। पर हाल ही में कोई ऐसी स्टडी सामने आई है जिसमें ये खुलासा किया गया है कि गूगल पर महिलाएं सबसे ज्यादा क्या सर्च करती हैं।
एक दैनिक टेक वेबसाइट के मुताबिक गूगल की तरफ से हाल ही में ये स्टडी रिलीज की गई है। इस स्टडी में ये बताया गया है कि आखिर शादीशुदा महिलाएं सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च क्या करती हैं। विस्तार से इस फैक्ट की जानकारी बताई गई है।

इसे जरूर पढ़ें- अपनी इंटरनेट वाई-फाई स्पीड चेक करने के लिए इन तरीकों का लें सहारा
क्या सर्च करती हैं शादीशुदा महिलाएं?
सबसे ज्यादा सर्च करने की अगर बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार शादीशुदा महिलाओं की सबसे ज्यादा सर्च होती है उनके पति से जुड़ी।
- पति को क्या ज्यादा पसंद है
- पति को वश में कैसे करें
- पति का दिल कैसे जीतें
- पति को खुश कैसे रखें
सबसे ज्यादा रही ये सर्च रिजल्ट-
ये भी रिपोर्ट के अनुसार ही बताया गया है कि सबसे ज्यादा सर्च क्वेरी ये रही है कि पति को अपने वश में कैसे करें (How to hold husband under fist) यानी पति को किस तरह से जोरू का गुलाम बना दें। अब ये को कुछ अनोखी सी बात है कि महिलाएं अपने पति को अपने इशारों पर कैसे चलाना है ये सर्च करने जा रही हैं।

कुछ और सर्च रिजल्ट्स भी हैं जरूरी-
जहां तक सर्च रिजल्ट्स की बात है तो कुछ और चीज़ें हैं जो इस लिस्ट का हिस्सा बनी हैं। जैसे-
- फैमिली प्लानिंग कब करनी चाहिए
- बच्चे को पैदा करने का सही समय क्या है
- फैमिली प्लानिंग के लिए कितना समय इंतज़ार करना चाहिए
- पति को बांहों में कैसे भरें
- शादीशुदा पत्नी अपने पति का दिल कैसे जीत सकती है
कुछ सर्च रिजल्ट्स जॉब के हिसाब से भी थे क्योंकि महिलाएं ये जानना चाहती थीं कि शादी के बाद जॉब को वो कैसे जारी रख सकती हैं या वो बिजनेस कैसे ज्वाइन कर सकती हैं। तो ये थी मैरिड महिलाओं की सर्च, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीयों ने 2021 में सबसे ज्यादा क्या सर्च किया है?

इसे जरूर पढ़ें- इन 6 बातों का विशेष ध्यान रखें इंटरनेट पर खुद को सुरक्षित रखने के लिए
गूगल पर 2021 में भारतीयों ने सबसे ज्यादा ये चीज़ें की सर्च-
अगर बात करें गूगल के सर्च रिजल्ट्स की तो गूगल की सालाना रिपोर्ट में या बात सामने आ गई थी कि भारतीयों ने सबसे ज्यादा क्या सर्च किया-
1. इंडियन प्रीमियर लीग - IPL सबसे ज्यादा सर्च की गई कैटेगरी में से एक था।
2. Cowin- कोविड वैक्सीन की कमी और कोरोना की दूसरी वेव के कारण कोविन को दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया।
3. वर्ल्ड कप- तीसरी सबसे ज्यादा सर्च क्वेरी थी ICC T20 World Cup
4. यूरो कप- चौथी सर्च क्वेरी थी Euro Cup
5. टोकियो ओलंपिक्स- जैसे ही नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता टोक्यो ओलंपिक्स की सर्च क्वेरी काफी बढ़ गई थी।
6. कोविड वैक्सीन- जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कोविड वैक्सीन के बारे में सर्च करने वाले लोग भी बहुत ज्यादा थे।
7. फ्री फायर रिडीम कोड- इंटरनेट पर कूपन्स और डिस्काउंट कोड सर्च करने वाले लोग भी बहुत होते हैं और इसे काफी सर्च किया गया।
8. कोपा अमेरिका- आठवी सबसे ज्यादा सर्च क्वेरी थी Copa America
9. नीरज चोपड़ा- इंडिया का गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को भी बहुत सर्च किया गया। कई लोगों ने नीरज चोपड़ा की कास्ट को लेकर भी सर्च क्वेरी डाली थी।
10. आर्यन खान- ड्रग केस में गिरफ्तार होने के बाद आर्यन खान की सर्च रिजल्ट्स भी बढ़ गई थी।
नोट: गूगल की इयरली सर्च रिपोर्ट के बारे में आप गूगल ट्रेंड्स में जाकर सर्च कर सकते हैं। अलग-अलग कैटेगरीज में इसकी डिटेल्स आपको मिल जाएंगी।
तो ये थी गूगल सर्च की हिस्ट्री। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।