भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं अपनी सेहत का ख्याल रखना भूल जाती हैं, यही वजह है कि कुछ महिलाएं वक्त से पहले ही उम्रदराज नजर आने लगती हैं। समय की कमी के चलते बिना सोचे समझे कुछ महिलाएं ऐसी लाइफस्टाइल को फॉलो करती हैं, जिससे उनकी हेल्थ धीरे-धीरे चौपट होने लगती है, जिसका सीधा असर उनकी उम्र पर पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में एक्सपर्ट आइना सिंघल के बताएं कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिन्हें हर महिलाओं को अपनाना चाहिए। इससे त्वचा जवां दिखती है, पाचन में सुधार होता है, हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। और आप लंबे समय तक जवां रह सकती हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से
बुढ़ापा देर से आने के उपाय
View this post on Instagram
एक्सपर्ट बताती हैं कि हर रोज टंग स्क्रैपिंग जरूर करें। इससे जीभ पर जमा सफेद परत हटता है। यह पाचन तंत्र को डिटॉक्स करता है। मुंह की दुर्गंध कम करता है और त्वचा में निखार लाता है।
अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आप त्रिफला या एलोवेरा जूस को डाइट का हिस्सा बनाएं। यह गट को धीरे-धीरे डिटॉक्स करता है। इससे त्वचा को साफ करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें-हाई ही नहीं, लो बीपी भी बन सकता है दिल के लिए खतरा! डॉक्टर से समझें ब्लड प्रेशर का कितना कम होना है खतरनाक?
बहुत ऐसी महिलाएं हैं, जो सुबह के वक्त ठंडा फल और स्मूदी का सेवन करती हैं, लेकिन ऐसा करना पाचन को धीमा कर सकता है। खासकर आपकी डाइजेशन पहले से वीक है या आपके पीसीओएस है।गरम, हल्का और पकाया हुआ भोजन पाचन को आसान बनाता है। हार्मोनल एक्ने से भी राहत दिलाता है।
यह भी पढ़ें-लंबे समय तक बीपी लो रहने से क्या होता है?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों