Gut Health: पाचन को दुरुस्त बनाने के लिए रखें गट हेल्थ का ख्याल, इन टिप्स को करें फॉलो

हेल्दी गट में कई ऐसे फायदेमंद बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो डाइजेशन के लिए बहुत जरूरी हैं। जब गट में ये बैक्टीरिया कम होने लगते हैं, तो पाचन खराब हो जाता है। गट हेल्थ को दुरुस्त रखने में एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स मदद कर सकते हैं।
image

अक्सर जब भी हम बैक्टीरिया का नाम सुनते हैं, तो इंफेक्शन, बीमारियों या फिर किसी खतरे की घंटी के बारे में ही सोचते हैं। लेकिन, ऐसा नहीं है। सारे बैक्टीरिया खराब नहीं होते हैं। बैक्टीरिया सूक्ष्म, एककोशिकीय जीव होते हैं। ये लाखों अलग-अलग प्रकार के होते हैं। इनमें से कई हमारे शरीर के अंदर और ऊपर पाए जाते हैं और हमारे के लिए जरूरी होते हैं। हमारी स्किन, मुंह, डाइजेस्टिव सिस्टम, रिप्रोडक्टिव सिस्टम और यूरिनरी ट्रैक्ट में कई बैक्टीरिया होते हैं। ये बैक्टीरिया आपके माइक्रोबायोम का निर्माण करते हैं, जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। वहीं, अन्य बैक्टीरिया आपको बीमार कर सकते हैं। हमारा गट माइक्रोबायोम सूक्ष्मजीवों, मुख्य रूप से बैक्टीरिया का संग्रह है, जो हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम में रहते हैं। हमारे गट में कई हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया को दूर रखने में मदद करते हैं। हमारे पेट में मौजूद बैक्टीरिया को हमारे जरिए खाना और पानी मिलता है और ये हमारे शरीर के लिए कई जरूरी काम करते हैं। जब गट में गुड बैक्टीरिया कम हो जाते हैं और बैड बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं, तो इससे हमारे डाइजेशन और सेहत पर असर पड़ने लगता है। गट में बैक्टीरिया का बैलेंस बनाने और डाइजेशन को मजबूत करने में एक्सपर्ट के बताए टिप्स मदद कर सकते हैं। इस बारे में Dr. Adil Farooq Malik, Consultant-Medical Gastroenterology, Manipal Hospital, Dwarka, New Delhi जानकारी दे रहे हैं।

गट हेल्थ को सुधारने में मदद कर सकते हैं ये टिप्स

gut health reviving tips

  • एक्सपर्ट का कहना है कि गट में मौजूद गुड बैक्टीरिया फूड को ब्रेकडाउन करने, उसमें से विटामिन्स को अब्जॉर्ब करने और बीमारियों से बचाव मं मदद करते हैं। वहीं, बैड बैक्टीरिया इंफेक्शन, इंफ्लेमेशन और गट लाइनिंग में डैमेज की वजह बन सकते हैं। इनकी वजह से ब्लोटिंग, कब्ज, डायरिया, कमजोरी, मोटापा, डायबिटीज और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
  • गट को हेल्दी रखने के लिए फाइबर रिच फूड्स को शामिल करें। फल, सब्जियों, साबुत अनाज, फलियां और नट्स को डाइट में शामिल करें। ये गट में मौजूद गुड बैक्टीरिया के लिए अच्छे होते हैं।
  • फाइबर, गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। इसलिए, डाइट में रोजाना कम से कम 30 ग्राम फाइबर शामिल करें।
  • फर्मेंटेड फूड्स खाएं। दही, किमची, कम्बूचा और भी कई प्रोबायोटिक्स गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।

यह भी पढ़ें-आंतो में जमी गंदगी निकलेगी बाहर और डाइजेशन होगा दुरुस्त, करें ये 10 काम

Gut health symtomps

  • अधिक शुगर और प्रोसेस्ड फूड्स को अवॉइड करें। इससे हानिकारक बैक्टीरिया की ग्रोथ बढ़ती है।
  • प्रोबायोटिक सप्लीमेंट्स लें। इससे भी गट हेल्थ दुरुस्त रहती है और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं। हालांकि, इन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के लेना सही नहीं रहेगा।
  • रोजाना एक्सरसाइज करें। इससे गट में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं। एंटी-बायोटिक्स का सेवन कम से कम करें। ये गट फ्लोरा को प्रभावित करती हैं।
यह भी पढ़ें- Gut Health: डाइजेशन को दुरुस्त करने के लिए डाइट में शामिल करें ये विटामिन्स

गट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में ये टिप्स मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP