जरूरत से ज्यादा मीठा खाना सेहत को नुकसान पहुंचाता है। लेकिन कुछ लोगों को इतनी ज्यादा शुगर एडिक्शन होती है कि वह हर कुछ देर पर मीठा खाना चाहते हैं। इससे सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचता है। मीठा खाने से आपका वजन बढ़ सकता है, इसके कारण , हार्ट डिजीज, शुगर सहित और भी कई तरह की क्रोनिक बीमारियां घेर सकती है। अगर आप भी शुगर एडिक्शन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो पहले हमें इसके कारण जानने होंगे, इन कारणों का पता लगने के बाद आप आसानी से शुगर एडिक्शन को कम कर सकते हैं। आइए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा से जानते हैं।
शुगर एडिक्शन से कैसे पाएं छुटकारा
View this post on Instagram
- शुगर क्रेविंग तब बढ़ती है जब आप शुगर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं,यह आपके रक्त शर्करा का स्तर बढ़ाता है,इससे ऊर्जा में अस्थाई वृद्धि होती है इसके बाद ऊर्जा की कमी होती है, फिर आपका शरीर ऊर्जा को दोबारा पाने के लिए अधिक चीनी खाने की लालसा होती है।अगर आप चाहते हैं इस एडिक्शन से छुटकारा मिले तो आप शुगर और कार्ब्स युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन में कमी लाएं।
- शुगरी फूड खाने की लालसा तब होती है जब आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है। अगर आपके शरीर में मैग्नीशियम, क्रोमियम,जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी है तो आपको बार-बार मीठा खाने का मन करेगा। ऐसे में आप इन कमी को पूरा करने के लिए इन पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
- नींद की कमी से भूख बढ़ाने वाले हार्मोन, घ्रेलिन और लेप्टिन का संतुलन बिगड़ जाता है इससे भी मीठा खाने की लालसा बढ़ती है, क्योंकि हमारा शरीर तुरंत ऊर्जा चाहता है, इससे छुटकारा पाने के लिए आपको पर्याप्त नींद कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें-ये 5 संकेत बताते हैं कि एंग्जाइटी के शिकार हो रहे हैं आप
- शुगर एडिक्शन को दूर करने के लिए रेगुलर फिजिकल एक्सरसाइज को रूटीन का हिस्सा बनाएं, इससे ब्लड शुगर लेवल रेगुलेट करने में मदद मिलती है और यह इंसुलिन सेंसिटिविटी में भी सुधार होता है। इससे शुगर क्रेविंग दूर होती है
यह भी पढ़ें-अंगड़ाई लेना भी है जरूरी, शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदेइस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों