आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहने के लिए लोगों ने गोल्स सेट किए हुए हैं। लेकिन ये गोल्स ऐसे होते हैं, जो एक समय बाद शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अचानक से डाइट में बदलाव, जिम में अत्यधिक समय बिताना जैसी आदतें अब लोगों के लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी हैं। जिन्हें बिना सोचे समझे फॉलो किया जा रहा है। लेकिन कुछ खराब आदतें होती हैं, जिनमें बदलाव लाकर हम अपने शरीर को फिट रख सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि शरीर को तंदुर्सत रखने के लिए आपको किन अनहेल्दी गोल्स को न कहना चाहिए। चलिए जानते हैं इस बारे में।
बदलाव लाएं
आपको फिट रहने के लिए अपनी जिंदगी में बदलाव लाना होगा। न कि कोशिश में रहें कि आपको परफेक्ट होना है। शुरुआत हमेशा छोटे-छोटे स्टेप्स से ही करनी चाहिए। वह गोल सेट करें जिन्हें आप पूरा कर सकें, बगैर अपने शरीर को नुकसान पहुंचाए। अपनी डाइट को एक ही बार में न बदलें। डाइट में एक-एक करके हेल्दी चीजें जोड़ें। यह फिट रहने के लिए सबसे अच्छी प्रैक्टिस है।
फिटनेस के लिए जरूरी नहीं है जिम
ज्यादातर लोगों का मानना है कि फिट रहने के लिए रोजाना जिम जाना जरुरी है। लेकिन यह बात सच नहीं है। आप छोटी-छोटी वॉर्म अप एक्सरसाइज करके भी अपनी बॉडी को फिट बना सकती हैं। जिम में डंबल उठाने की बजाय आप स्कीपिंग और मॉर्निंग वॉक कर सकती हैं। शुरुआत में ही अपनी बॉडी के प्रति कठोर होना, आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए शुरुआत में जिम जाने की बजाय घर पर ही लाइट एक्सरसाइज करें।
सप्लीमेंट का सहारा न लें
सप्लीमेंट लेने से ताकत मिलती है। जिससे हमारा शरीर सामान्य से थोड़ा ज्यादा एक्टिव रहता है। अक्सर फिट रहने के लिए लोग सप्लीमेंट को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेते हैं। ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। क्योंकि सप्लीमेंट में एक्टिव इंग्रीडियंट्स पाए जाते हैं, जिससे हमारे शरीर पर स्ट्रॉन्ग बायोलॉजिकल इफेक्ट पड़ता है। इसलिए सप्लीमेंट्स की जगह आप मशरूम, संतरे का रस, सोया मिल्क और फैटी फिश खाएं। इसके अलावा शरीर को विटामिन ई की आवश्यकता होती है। सभी हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन ई से भरपूर होती हैं। इसलिए अपनी डाइट में इन सभी चीजों को शामिल करें।
इसे भी पढ़ें: न्यूट्रिशन से भरपूर ये फूड्स हो सकते हैं आपके बच्चों के लिए हानिकारक,जानें एक्सपर्ट से
अनहेल्दी स्नैकिंग से बचें
जब हमें भूख लगती है तो हम कुछ भी खा लेते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत होता है। क्रेविंग्स पर ध्यान दें। यह पता लगाएं कि आपको क्या खाना है? नमकीन, फैट या वेजिटेबल्स। आपको जब भूख लगती है, तभी खाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि आप न्यूट्रिशन को अच्छी तरीके से तभी अब्सॉर्ब कर पाते हैं, जब आप खाने का आनंद लेते हैं। (5-10 साल के बच्चों को खिलाएं ये फूड्स)
इसे भी पढ़ें: फ्रूट जूस या वेजिटेबल जूस, कौन सा जूस है ज्यादा healthy
डॉक्टर से लें सलाह
अगर आप कोशिश करने के बाद भी अनहेल्दी गोल्स को अवॉइड नहीं कर पा रही हैं तो इसके लिए आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर को अपनी दिनचर्या और खाने से संबंधित हर एक बात बताएं। अपने लिए स्पेसिफिक और मेजरेबल गोल ही सेट करें। अगर आप वेजिटेरियन डाइट पर हैं, तो अपने डॉक्टर से पूछें कि क्या यह आपके लिए सही है? अगर आप वेट लॉस करना चाहती हैं तो आपको कितनी बार व्यायाम करना चाहिए। उनसे पूछें कि आपके लिए क्या बेस्ट हो सकता है। ऐसे कई सवाल हैं जिनसे आपका अवगत होना बेहद जरूरी है। (शरीर को ठंडा रखने के लिए बेस्ट ड्रिंक्स)
इन बातों का रखें खास ध्यान
- फिट रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें।
- डाइट में हरी सब्जियां शामिल करें। इसके अलावा संतुलित आहार का सेवन जरूर करें।
- कोशिश करें कि मीठी चीजें कम खाएं। खासौतर पर जो चीनी से बनी हो।
- ऑयली और जंक फूड्स खाने से बचें। ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।
- पैक्ड फूड्स का भी सेवन नहीं करना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik.Com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।