Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:28 AM IST

न्यूट्रिशन से भरपूर ये फूड्स हो सकते हैं आपके बच्चों के लिए हानिकारक,जानें एक्सपर्ट से

जंक फूड्स ही नहीं बल्कि ऐसे कई फूड्स हैं जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
Updated:- 2022-05-04, 16:49 IST
nutritional foods to avoid in hindi

बच्चों की अगर सही तरह से देखभाल नहीं की जाए तो वह जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में हर माता-पिता चाहते हैं कि वह अपने बच्चे को न्यूट्रिशन से भरपूर चीजें खिलाएं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जंक फूड्स से ज्यादा हानिकारक न्यूट्रिशनल फूड्स हो सकते हैं। ऐसे कई फूड्स हैं, जिन्हें बच्चों को यह सोचकर खिलाया जाता है कि इनसे उन्हें सभी आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होंगे। लेकिन होता इसके विपरित है।

इन फूड्स से बच्चों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे उन्हें कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। न्यूट्रिशनल फूड्स के इस विषय पर हमने फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की उन्होंने बताया है कि अक्सर माता-पिता न्यूट्रिशन के नाम पर अपने बच्चों को कुछ भी खिला देते हैं। उन्हें ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। चलिए इस विषय के बारे में हम विस्तार से जानते हैं एक्सपर्ट से।

फ्राईड चिकन

fried chicken

फ्राईड चिकन खाने में बेहद टेस्टी होता है। इसलिए बड़े से लेकर बच्चे तक सभी इसे खाना पसंद करते हैं। अक्सर डॉक्टर भी बीमार होने पर चिकन जैसी चीजें खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में लोगों का मानना है कि चिकन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन इसकी अत्यधिक मात्रा में सेवन से करने से समस्या पैदा हो सकती है। बच्चों को आपको फ्राईड चिकन नहीं खिलाना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद हाई प्रोटीन बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

चीज़

expert quote

चीज़ बच्चों द्वारा पसंद किए जाने वाला सबसे फेवरेट फूड है। जिस खाने में चीज़ डाला हो, उसे बच्चे कभी मना कर ही नहीं सकते हैं। हालांकि, बच्चों को चीज़ खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर इसकी मात्रा बढ़ जाए तो इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। भले ही चीज़ कैल्शियम और प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत है। लेकिन आपको मात्रा का बेहद ध्यान रखना चाहिए। 2-3 साल के बच्चों को दो कप और 4-8 वर्ष के बच्चों के लिए ढाई कप ही चीज़ खाना चाहिए।

फ्रूट स्नैक्स

फ्रूट स्नैक्स के नाम पर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। किसी भी चीज को बेचने के लिए आजकल फल के नाम का उपयोग किया जाता है। जिसे सुन लोग आसानी से इसे खरीद लेते हैं और उन्हें लगता है कि यह बेहद पौष्टिक होगा। उदाहरण के लिए फ्रूट केक या फ्रूट कैंडी। इन सभी चीजों में शुगर मिलाया जाता है, जो बच्चों के दांत में चिपक जाते हैं। जिससे बच्चों को कैविटी हो सकती है। इसलिए अपने बच्चों को इन चीजों से दूर रखें। (5-10 साल के बच्चों को खिलाएं ये फूड्स)

इसे भी पढ़ें:फ्रूट जूस या वेजिटेबल जूस, कौन सा जूस है ज्यादा healthy

कोल्ड ड्रिंक्स

cold drink

यह कहना गलत नहीं होगा कि बच्चों को कोल्ड ड्रिंक्स बेहद पसंद होती है। वहीं मां-पिता भी अपने बच्चों को कुछ न मिलने पर या उनकी जिद्द पूरी करने के लिए हाथ में कोल्ड ड्रिंक ही थमा देते हैं। लेकिन हमें एक्सपर्ट ने बताया है कि कोल्ड ड्रिंक बच्चों के लिए हानिकारक होती है, क्योंकि इससे बच्चों की ग्रोथ रुक जाती है। साथ ही यह हड्डियों और दातों को नुकसान पहुंचाती है। जो ड्रिंक 100 प्रतिशत जूस से नहीं बने होते हैं, उनकी न्यूट्रिशनल वैल्यू गिर जाती है। कोल्ड ड्रिंक्स में सोडा होता है,जो हमारे स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें:नारियल पानी या नींबू पानी, जानिए गर्मियों में फिट रहने के लिए क्या है बेहतर

पैक्ड जूस

ज्यादातर लोग अपने बच्चों को पैक्ड जूस पिलाते हैं। उन्हें लगता है कि यह जूस बच्चों के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन यह धारणा एकदम गलत है। पैक्ड जूस में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। जिससे बच्चे का मोटापा बढ़ सकता है। इसलिए आपको अपने बच्चों को बाजार में मिलने वाले पैक्ड जूस नहीं पिलाना चाहिए। इसके बजाय आप चाहें तो घर पर ही ताजे फलों का जूस बना सकती हैं। (शरीर को ठंडा रखने के लिए बेस्ट ड्रिंक्स)

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।