मां बनना यानी गुड न्यूज....यही तो कहते हैं न हम। बेशक घर में नन्हे मेहमान का आना, बहुत बड़ी खुशखबरी होती है और किसी भी औरत के लिए एक ऐसा एहसास होता है, जिसे शायद शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। लेकिन, मां बनने के इस सफर में महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होता है। इसका असर उनकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर भी होता है। डिलीवरी के बाद भी पोस्टपार्टम डिप्रेशन से लेकर ब्रेस्टफीडिंग और वजन कम करने के चैलेंजेस तक, महिलाओं को काफी बदलावों का सामना करना पड़ता है। बच्चे के जन्म के बाद कई बार मां अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाती हैं। लेकिन, ऐसा करना सही नहीं है।अगर आप हाल ही में मां बनी हैं, तो एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स से आप अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ का ध्यान रखें। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी द रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
नई मां इन टिप्स से रखें अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ का ख्याल
- एक्सपर्ट का कहना है कि नई मां को सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि वह नींद पूरी करने की कोशिश करें। अपने पार्टनर या घर के अन्य लोगों के साथ मिलकर बच्चे को संभालने की जिम्मेदारी दें। इससे आपको आराम मिलेगा।
- जब बच्चा झपकी लें या फीड कर लें, तो कुछ देर के लिए आराम जरूर करें। इससे काफी हद तक नींद पूरी हो जाएगी।
- खुद को हाइड्रेट रखें। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। डिहाइड्रेशन की वजह से सेहत पर बुरा असर हो सकता है।
- पोस्टपार्टम डिप्रेशन भी नई मां को काफी परेशान करता है। इसे हल्के में न लें। अगर आपको ऐसा कुछ महसूस हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
- इस समय पर कई बार अपने इमोशन्स के समझना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। अपने पार्टनर, दोस्तों या डॉक्टर से बात करें।
- बच्चे से बॉन्ड न बना पाना, बहुत अधिक चिड़चिड़ापन महसूस होना, नींद न आना या बात-बात पर गुस्सा और रोना आना, पोस्टपार्टम डिप्रेशन के लक्षण हो सकते हैं। हेल्दी डाइट लें। बच्चे के साथ वक्त बिताते हुए अपने खान-पान पर ध्यान दे पाना कई बार मुश्किल हो जाता है। लेकिन, इसे अवॉइड न करें। डाइट में फाइबर, प्रोटीन और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर चीजें शामिल करें।
- खुद के लिए थोड़ा वक्त जरूर निकालें। चाहे दिन में एक घंटा ही सही, खुद को वक्त दें। इससे आपकी मेंटल हेल्थ पर अच्छा असर होगा।
यह भी पढ़ें- नई मां को डाइट में शामिल करनी चाहिए ये 7 चीजें, ब्रेस्ट मिल्क की नहीं होगी कमी
नई मां को अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ का ध्यान रखन के लिए, इन टिप्स को फॉलो करना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों