Thu Oct 1, 2026 | Updated 11:43 AM IST

नई मां को डाइट में शामिल करनी चाहिए ये 7 चीजें, ब्रेस्ट मिल्क की नहीं होगी कमी

नई मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए ब्रेस्टफीडिंग करना बहुत जरूरी है। ब्रेस्ट मिल्क का सही मात्रा में न बन पाना कई बार चैलेंजिंग हो सकता है। डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने से ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
Updated:- 2025-04-28, 20:16 IST
image

मां बनना किसी भी महिला के लिए एक खूबसूरत नए सफर की शुरुआत होता है। लेकिन, यह सफर खुशियों के साथ चैलेंजेस से भी भरा होता है। अक्सर नई मां की जिम्मेदारियों के बारे में सभी बात करते हैं। लेकिन, यह सफर कितना चैलेंजिंग हो सकता है, इस बारे में बात कम ही की जाती है। नई मां को डिलीवरी के बाद कई चैलेंजेस से गुजरना पड़ता है। बच्चे की देखभाल के साथ शरीर में आ रहे बदलाव भी परेशानी की वजह बन सकते हैं। इसके साथ ही ब्रेस्ट मिल्क का सही से आना भी नई मां के लिए बहुत जरूरी है। मां और बच्चे की सेहत के लिए, ब्रेस्टफीडिंग बहुत जरूरी है। लो मिल्क सप्लाई कई बार मुश्किल की वजह बन सकती है। ऐसे में डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने से ब्रेस्ट मिल्क की सप्लाई बढ़ सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मदद कर सकती हैं ये 7 चीजें, नई मां जरूर करें डाइट में शामिल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet kalra - Hormone Health Coach (@dt.manpreetkalra)

  • मेथी के दाने में फाइटोएस्ट्रोजन्स होते हैं। ये प्राकृतिक रूप से मिल्क प्रोडक्शन बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • सौंफ के बीज डाइजेशन में सुधार करते हैं। साथ ही, ये मिल्क की सप्लाई बढ़ाने में भी मदद करते हैं।
  • शतावरी, महिलाओं के लिए एक बेहद गुणकारी जड़ी-बूटी है। यह न केवल इम्यूनिटी बूस्ट करती है, फर्टिलिटी में सुधार करती है बल्कि ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने में भी मदद करती है।
  • मोरिंगा आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है। यह मिल्क प्रोडक्शन को नेचुरली सपोर्ट करता है।
  • तिल के बीजों में कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम होता है। ये ब्रेस्ट मिल्क की सप्लाई को बढ़ाते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या बुखार में बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करना सुरक्षित है?

jeera for breast milk

  • जीरा, डाइजेशन को सुधारता है और इसमें मौजूद गुणों के कारण यह नई मां के लिए काफी फायदेमंद है। यह आयरन का भी अच्छा सोर्स है और डिलीवरी के बाद, खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।
  • यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और डिलीवरी के बाद सूजन को कम करने में मदद करता है।
  • अदरक, मिल्क प्रोडक्शन को बढ़ाती है और इम्यूनिटी और डाइजेशन को सुधारती है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि ये चीजें नई मां के शरीर को पोषण देती हैं और मिल्क सप्लाई को भी सुधारती हैं।

 

यह भी पढ़ें- लो फर्टिलिटी का कर रही हैं सामना? इन सुपरफूड्स से मिलेगा फायदा

 

इन फूड्स को डाइट में शामिल करने से नई मां को ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में मदद मिल सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।