पति-पत्नी के बीच की दूरियां मिटाता है सीफूड, जल्द हो सकती हैं प्रेग्नेंट

लाख कोशिश करने के बाद भी कई महिलाएं गर्भधारण नहीं कर पाती हैं। ऐसा नहीं है कि उन महिलाओं के अंदर कोई कमी होती है लेकिन कोई कमी नहीं होने के बावजूद भी वो प्रेग्नेंट नहीं हो पाती हैं।
Updated:- 2018-05-25, 19:11 IST
seafood high chance of pregnancy

लाख कोशिश करने के बाद भी कई महिलाएं गर्भधारण नहीं कर पाती हैं। ऐसा नहीं है कि उन महिलाओं के अंदर कोई कमी होती है लेकिन कोई कमी नहीं होने के बावजूद भी वो प्रेग्नेंट नहीं हो पाती हैं। मेडिकली सब कुछ ठीक होने के बाद भी जब इस तरह की समस्याएं सामने आती हैं तो मन में तनाव भी बढ़ जाता है। 

अगर आप अपना परिवार बढ़ाने की योजना बना रही हैं तो खाने में समुद्री खाने मतलब सीफूड को तुरंत शामिल कर लीजिए क्योंकि एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि सीफूड का सेवन करने वाले लोग सेक्सुअली रूप से अधिक सक्रिय होते हैं और महिलाएं जल्द गर्भधारण करती हैं।

seafood high chance of pregnancy

Image Courtesy: Imagesbazaar

जर्नल ऑफ क्लीनिकल एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, रिसर्च में शामिल जोड़ों में से सप्ताह में दो बार सी-फूड खाने वाले 92 फीसदी जोड़ों की महिलाएं इससे कम सीफूड खाने वाले 79 फीसदी जोड़ों की महिलाओं की तुलना में साल के खत्म होने तक प्रेग्नेंट हो गईं। 

Read more: बॉलीवुड हिरोइंस से सीखिए प्रेग्नेंसी टाइम में खुद को कैसे रखें टेंशन फ्री

seafood high chance of pregnancy

Image Courtesy: Freepik

बॉस्टन में हार्वार्ड टी.एच. चान स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ में शोध के सह लेखक औड्रे गैस्किंस ने कहा, हमारे शोध में निष्कर्ष निकाला गया है कि सीफूड से कम समय में गर्भवती होने तथा 'सैक्सुअल' रूप से सक्रिय होने के अलावा प्रजनन संबंधी कई लाभ हैं। 

Read more: अगर आप डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल जा रही हैं तो बैग में जरूर रख लें काम की ये 11 चीजें

साथ ही इस रिसर्च में पता चला है कि ऐसे जोड़े जो बच्चे पैदा करने की योजना बनाने वाले बना रहे हैं यदि वे सप्ताह में दो बार सीफूड खाते हैं तो उनमें सैक्सुअल सक्रियता ज्यादा देखी गई और महिलाएं कम समय में ही प्रेग्नेंट हो गईं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।