आज से हर हफ्ते शुक्रवार को हम आपको एक देसी नुस्खे के बारे में बताएंगे। इस सीरिज के अंतर्गत हम आपको छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए देसी नुस्खे के बारे में बताएंगे। जिसे आप आसानी से घर पर करके समस्या से निजात पा सकती हैं। आज हम आपको अपच के कारण पेट में होने वाले दर्द का इलाज बताएंगे। इस नुस्खे की सबसे अच्छी बात यह है, इसकी जानकारी हमें Health Hatch की एक्सपर्ट निहारिका बुधवानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से मिली है।
पेट में दर्द एक बहुत ही आम समस्या है जो लगभग हर किसी को परेशान करती हैं। अपच या एसिडिटी के कारण होने वाले का प्रमुख कारण हैवी भोजन करना या हैवी भोजन करने के तुरंत बाद लेट जाना है। इस असहज स्थिति से राहत पाने के लिए ज्यादातर महिलाएं हाजमोला गोलियां खाती रहती हैं। लेकिन इस समस्या से राहत पाने का एक प्राकृतिक तरीका है, जिसे आप आसानी से अपने घर पर तैयार कर सकती हैं।
यह जादुई देसी नुस्खा जीरा, अजवाइन और अदरक से बना है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और डाइजेशन में सुधार करने में मदद करता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे तैयार करना आसान है। आइए इसे बनाने, लेने और फायदों के बारे में जानते हैं।
View this post on Instagram
सामग्री
- अदरक- 1 छोटा चम्मच
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- अजवाइन- 1 छोटा चम्मच
विधि
- एक पैन में 1 कप पानी लें।
- इसमें अदरक को कद्दूकस करके डालें।
- फिर जीरा और अजवाइन डालें।
- इसे 5 मिनट के लिए उबालें।
- इसे दिन में कम से कम 2 बार जरूर लें।
- आपको पेट में दर्द से राहत मिलेगी।
पेट दर्द के लिए अदरक, जीरा और अजवाइन ही क्यों?
अदरक
सब्जी में स्वाद देने के अलाव, अदरक आपकी किचन में रखने के लिए एक बेहतरीन मसाला है क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो ऑक्सीडेटिव तनाव से निपटने में मदद करता है और फेफड़ों की बीमारी, हृदय रोग और हाई ब्लडप्रेशर के जोखिम को भी कम कर सकता है। यदि आपने पहले कभी पेट दर्द या मतली का सामना किया है, तो आपने शायद लोगों को अदरक खाने या अदरक की चाय पीने के लिए कहते सुना होगा।
जीरा
आयुर्वेद के अनुसार, जीरा एक ऐसा मसाला है जो पाचन रस को उत्तेजित करता है और एसिडिटी और अपच जैसी पेट की समस्याओं को दूर रखता है। जीरे का पानी एसिडिटी और सूजन से छुटकारा पाने में मदद करता है, और अपच से राहत देता है। जीरा के पानी में शक्तिशाली एंटी-गैस केमिकल इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम से सिस्टम को ढालते हैं और सूजन, एसिडिटी का इलाज करते हैं। इसके अलावा, जीरा बॉडी में मौजूद टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।
इसे जरूर पढ़ें:अगर लगातार बनी हुई है गैस की समस्या तो ये आसान घरेलू नुस्खे करेंगे मदद
अजवाइन
यह पेट दर्द का सबसे अच्छा देसी नुस्खा है। अजवाइन का इस्तेमाल लंबे समय से पेट दर्द और एसिडिटी के घरेलू उपचार के रूप में किया जाता है। अजवाइन में थायमोल नामक यौगिक पाया जाता है जो पेट में गैस्ट्रिक जूस के उत्सर्जन को बढ़ाते हैं, जिससे पेट का पीएच लेवल नियंत्रित रहता है। साथ ही डाइजेशन भी बेहतर रहता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन-सी आपके मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है और पेट कम में मदद करता है।
आप भी इस देसी नुस्खे को आजमाकर अपच के कारण होने वाले पेट दर्द को दूर सकते हैं। हालांकि, यह नुस्खा पूरी तरह से नेचुरल चीजों से बना है और इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं। यदि आपको हेल्थ से जुड़ी कोई भी समस्या है तो डॉक्टर से संपर्क करके ही इस नुस्खे को आजमाएं।
आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। ऐसी ही और जानकारी के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।