गर्मिया आते ही लोग दही से बने रायते का सेवन जमकर करना शुरू कर देते हैं, जो कुछ हद तक तो ठीक है पर इसकी अधिकता हानिकारक भी हो सकती है। खासकर कुछ स्वास्थ्य परिस्थितियों में तो इसके गंभीर परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं, इसलिए बेहतर होगा कि अपने शारीरिक स्थिति को ध्यान मे रखते हुए ही रायता का सेवन करें।
इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे मे बताने जा रहे हैं रायते का सेवन किन तरह की स्वास्थ्य परिस्थितियों में हानिकारक हो सकता है। बता दें कि हमने इस बारे में लखनऊ के जनरल फिजिशियन डॉ. बृजेंद्र सिंह से बात की है और उनसे मिली जानकारी यहां आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- इन लोगों के लिए बादाम खाना हो सकता है खतरनाक, संभलकर करें इसका सेवन
डॉ. बृजेंद्र सिंह बताते हैं रायता बनाने के लिए दही में नमक का इस्तेमाल किया जाता है जोकि एक गलत-फूड कॉम्बिनेशन है। दही का सेवन सादे तौर पर या मीठे के रूप में फायदेमंद माना जाता है। नमक मिल जाने पर इसका लाभ सीधे तौर पर कम हो जाता है। इसके अलावा मुख्य सामग्री के रूप में दही की मौजूदगी भी इसके सेहत लाभ को सीमित करती है।
रायता चूंकि दही से बनता है और दही की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में जिन लोगों का ठंडी चीजों से एलर्जी है उन्हें विशेषतौर इसके सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए। जैसे कि सायनस, अस्थमा, जोड़ों के दर्द जैसी स्थतियों में दही का ठंडा तासीर हानिकारक हो सकता है। चलिए आपको इस बारे में जरा विस्तार से बताते हैं किस तरह इन शारीरिक समस्याओं में रायते का सेवन हानिकारक हो सकता है।
दही की तासीर इतनी ठंडी होती है कि इससे साइनस क्षेत्र में सूजन आ सकता है, जिससे चेहर की मांसपेशियों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। वहीं अगर रायते के रूप में दही का अधिक सेवन करने से नाक में म्यूकस की समस्या भी बढ़ सकती है, जिससे नाक बंद होने या नाक बहने की दिक्कत पेश आ सकती है। इसलिए साइनस से पीड़ित लोगों को दही से बने रायते का सेवन सोच-समझ कर ही करना चाहिए।
अर्थराइटिस में भी अधिक ठंडी चीजों का सेवन हानिकारक होता है, इसलिए अगर आप दही से बने रायते का अधिक सेवन करते हैं तो ऐसी स्थिति में जोड़ों में सूजन और दर्द बढ़ सकता है।
यह विडियो भी देखें
लैक्टोज इंटॉरलेंस यानी जिन लोगों को दूध-दही से बनी चीजों से एलर्जी होती है उन्हें भी रायते के सेवन से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। हालांकि ऐसा माना जाता है कि दही बहुत कम मात्रा में लैक्टोज पाया जाता है, पर जिन लोगो कोकिसी व्यक्ति में दूध से बनी चीजों से इंटोलिरेंस बहुत ही अधिक होता है उनके लिए दही का सेवन भी नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए इन लोगों को रायते के अधिक सेवन से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें अपच, पेट दर्द या दस्त की समस्या पेश आ सकती है।
आमतौर पर दही का सेवन पाचन के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आंत की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। पर वहीं कई बार दही का अधिक सेवन पेट में ब्लोटिंग की समस्या की वजह भी बनता है। इसलिए जिन लोगों को पहले यह समस्या हो उन्हें रायते का सेवन भी सीमित रूप में ही करना चाहिए।
दही से बने रायते के नुकसानदेह प्रभाव को कम करने के लिए इसमें भुना हुआ जीरा, हींग, काली मिर्च और अजवाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पेट संबंधी समस्याओं से बचाव होगा और वहीं मसालों के उपयोग से दही के ठंडे तासीर से बचाव होगा।
बता दें कि कुछ खास तरह के रायते सभी के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। जैसे कि दही में प्याज डालकर बनाया गया रायता सेहत के लिए विशेष तौर पर हानिकारक साबित होता है। असल में दही की तासीर जहां ठंडी होती है तो प्याज गर्म की गर्म। ऐसे में जब दोनो का साथ में सेवन करते हैं तो इससे शरीर में कफ, वात और पित्त का असंतुलन पैदा होता है। इस असंतुलन से पेट में सूजन, अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें- हल्दी वाले दूध का अधिक सेवन हो सकता है नुकसानदायक, इन लोगों को तो भूलकर भी नहीं पीना चाहिए
इसके अलावा शरीर में कफ, वात और पित्त का असंतुलन होने से विषाक्त पदार्थों का उत्पादन बढ़ता है,जिससे त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए प्याज से बने रायते का सेवन हर किसी के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि इसका सेवन न करें या अगर कर रहे हैं तो प्याज का तीखापन कम करने के लिए उसे अच्छी तरह से भुन कर ही रायते में डालें।
उम्मीद करते हैं कि सेहत से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर करना न भूलें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।