पैरों में नजर आने लगे हैं नसों के नीले गुच्छे? क्या आपको पता है इसका कारण और इसे मैनेज करने का आसान नुस्खा

अगर आपके पैरों में मकड़ी के जाले जैसी वेंस नजर आती हैं, तो यह वैरिकोज वेंस हैं। आमतौर पर ऐसा महिलाओं में अधिक होता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें ब्लड सर्कुलेशन सही न होना भी शामिल है। एक्सपर्ट के बताए इस नुस्खे से आप इसे मैनेज कर सकती हैं।
image

महिलाओं में वैरिकोज वेंस काफी कॉमन हैं। ये पैरों में मकड़ी के जाले जैसी नजर आती हैं। इन्हें स्पाइडर वेंस भी कहा जाता है। वेरिकोज वेंस या स्पाइडर वेंस, हमारी स्किन के नीचे कई ब्लड वेसल्स होती हैं, जो किसी कारण से डैमेज हो रही हैं। ये लाल, नीली या बैंगनी रंग की नजर आती हैं और ज्यादातर मकड़ी के जाले जैसी दिखाई देती हैं। ऐसा खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण होता है। इनकी वजह से टांगों में खून की सप्लाई पर असर होता है और यह घुटनों को भी प्रभावित करती है।

वेरिकोज वेंस के खतरे को कम करने के लिए, आपको लंबे समय तक खड़े नहीं रहना है, वेंस हेल्थ पर ध्यान देता है और कब्ज से भी बचाव करनी है। जिन लोगों को वेरिकोज वेंस हैं, उन्हें भी कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। यहां हम आपको एक ऐसी चाय के बारे में बता रहे हैं, जो सर्कुलेशन को सुधार कर सकती है, वेंस की सूजन को कम कर सकती है और ब्लड वेसल्स को मजबूत बनाती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

वेरिकोज वेंस को कम करने के लिए क्या करें?

  • एक्सपर्ट का कहना है कि वेरिकोज वेंस से बचने के लिए इस चाय को डाइट में शामिल करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, पैरों की सूजन कम होती है, ब्लड वेसल्स मजबूत होती हैं, इंफ्लेमेशन कम होता है और वेरिकोज वेंस का खतरा कम होता है।
  • जिन लोगों को वेरिकोज वेंस हैं, उनके लिए भी इस चाय का सेवन फायदेमंद रहेगा।
  • दालचीनी, ब्लड वेसल्स में ब्लड फ्लो को सुधारती है। लौंग में यूजेनॉल होता है। यह वेरिकोज वेंस के दर्द और सूजन को कम करती है।
  • संतरे के छिलके, बायोफ्लेवनॉइड्स से भरपूर होते हैं। ये ब्लड वेसल्स को मजबूत बनाते हैं।
  • इलायची, एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन को कम करती है। इससे वेन हेल्थ में सुधार होता है।
  • काली मिर्च में पिपेरिन होता है। यह ब्लड फ्लो को सुधारती है और वेरिकोज वेंस के लक्षणों को कम करती है।

यह भी पढ़ें-शाम तक पैरों में आ जाती है सूजन और नहीं बचती एक भी कदम चलने की हिम्मत? कहीं इस दिक्कत की शिकार तो नहीं हैं आप

वेरिकोज वेंस के खतरे को कम करने के लिए पिएं यह चाय

dalchini for weight loss

  • एक पैन में एक गिलास पानी डालें।
  • इसमें एक टुकड़ा दालचीनी डालें।
  • इसमें 2 लौंग, 2 इलायची और संतरे के छिलके का एक छोटा टुकड़ा डालें।
  • इसमें 3-4 काली मिर्च मिलाएं।
  • इसे आपको अच्छे से उबालना है।
  • अब इसे छान लें।
  • इसे रोजाना पिएं।

यह भी पढ़ें- वैरिकोज वेंस होने पर न करें ये 5 काम, बढ़ सकती है मुश्किल

वैरिकोज वेंस अगर आपको भी परेशान कर रही हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP