Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:49 AM IST

बाल बन सकते हैं घने और लंबे, रोजाना करें ये 7 काम

बालों को घना और लंबा बनाने के लिए शैंपू और कंडीशनर के अलावा आप इन आदतों को दिनचर्या में शामिल करके फायदा पा सकते हैं।
Updated:- 2025-02-05, 17:51 IST
image

बाल घने और लंबे हो,यह सपना हर महिला का होता है। शायद आप भी ऐसा ही चाहती हों। इससे खूबसूरती में चार चांद लग जाता है। लेकिन, आजकल सबसे ज्यादा लोग हेयरफॉल से ही परेशान हैं। ऐसे में आप बालों की देखभाल के लिए एक्सपर्ट के बताए कुछ आसान और प्रभावी उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकती हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक बालों की सेहत का ध्यान सिर्फ शैंपू और कंडीशनर से नहीं, बल्कि हमारी कुछ आदतों से भी रखा जाता है। आइए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट काम्या से ।

बालों की सेहत का ख्याल कैसे रखें?

practice these 7 things everyday for healthy hair

  • एक्सपर्ट के मुताबिक हर रोज इनवर्शन कॉम्बिंग यानी उल्टा कंघी जरूर करना चाहिए। इससे स्कैल्प उत्तेजित होती है और रक्त का संचार बढ़ता है। इस प्रोसेस को करने के लिए सिर को नीचे की ओर झुका लें और बालों को उल्टा करके कंघी कं। इससे बालों के रोम को पोषण मिलता है।
  • हर रोज  2 से 4  ताजी करी पत्तियों को चबाएं। करी पत्तियां बालों के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, बी, सी और ई होते हैं,जो बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं।
  • रोजाना कपालभाती प्राणायाम का अभ्यास जरूर करें। यह रक्त प्रवाह को बेहतर बनाती है और सिर की त्वचा को पोषण देती है। इससे आपके बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है।
  • नेल रबिंग यानी नाखून को रगड़ना चाहिए। नाखूनों को को एक दूसरे से रगड़ने से केराटिन प्रोडक्शन में बढ़ोतरी होती है, जो बालों के लिए जरूरी प्रोटीन है। इस अभ्यास को कम से कम दिन में 5 से 10 मिनट करें।

यह भी पढ़ें-डिलीवरी के बाद लटके हुए पेट को अंदर करने के लिए करें ये 6 काम

do these 7 things everyday for healthy hair

  • हेयर सीरम का इस्तेमाल जरूर करें। सीरम लगाकर हल्के हाथों से स्कैल्प की मालिश करें। यह बालों को शाइन और मजबूती देता है।
  • रोजाना सोते वक्त बालों को बांध कर सोएं। इससे बालों में घर्षण नहीं होगी, और बाल टूटने से बचेंगे।
  • बालों को गर्मी से बचाएं। हीट स्टाइलिंग टूल्स जैसे हेयर स्ट्रेटनर, कर्लर का इस्तेमाल कम से कम करें।

यह भी पढ़ें-30 की उम्र में 20 की नजर आ सकती हैं आप, बस फॉलो करें ये रूल्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।