सर्दियों में बालों का झड़ना होगा कम! बस नहाते समय बदल लें ये 6 आदतें; लंबे और घने हो जाएंगे आपके बाल

सर्दियां शुरू हाे चुकी हैं। इस मौसम में सेहत से जुड़ी कई दिक्कतें देखने को मिलती हैं। वहीं, दूसरी ओर स्किन और बालों को भी एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। अगर जरा भी लापरवाही बरती जाए तो इससे आपकी सुंदरता छिन सकती है। सुंदरता सिर्फ चेहरे से नहीं आती है। बालों का भी अहम रोल होता है। दरअसल, ठंड में ठंडी और सूखी हवा से सिर की त्वचा यानी स्कैल्प ड्राई हो जाती है, जिससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं।
ऊपर से लोग सर्दी में बहुत गर्म पानी से नहाते हैं, जो बालों से नेचुरल ऑयल को पूरी तरह से हटा देता है। इससे बाल रूखे, बेजान और टूटने लगते हैं, लेकिन अगर आप नहाते समय कुछ छोटी-छोटी आदतें बदल लें, तो सर्दियों में भी बाल घने और चमकदार बने रह सकते हैं। आइए उन आदतों के बारे में जानते हैं-
बहुत गर्म पानी से न नहाएं
Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट अमरीश कौर ने बताया कि सर्दियों में गर्म पानी से नहाना भले ही आपको कंफर्टेबल लगता हो, लेकिन ये बालों को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। दरअसल, बहुत गर्म पानी स्कैल्प की नमी को खींच लेता है और बालों से तेल निकाल देता है। इससे बाल सूखने और झड़ने लगते हैं। काेशिश करें कि हल्के गुनगुने पानी से ही नहाएं।
इसे भी पढ़ें: Gel Shampoo At Home: इन 3 चीजों को मिलाकर घर पर बनाएं 'जेल शैंपू', बालों की लंबाई की साथ बढ़ेगी चमक
शैंपू करते समय करें मालिश
शैंपू करते समय दो मिनट तक हल्के हाथों से मसाज भी करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। ज्वाइंट्स को मजबूती मिलती है। मालिश करते समय उंगलियों के सिरों का इस्तेमाल करें, नाखूनों का नहीं। इससे स्कैल्प पर जमी गंदगी भी साफ होती है और बालों की ग्रोथ भी तेज होती है।
माइल्ड और सल्फेट-फ्री शैंपू करें यूज
सर्दियों में स्कैल्प पहले से ही ड्राई होते हैं। ऐसे में तेज केमिकल वाले शैंपू आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि सर्दियों में सल्फेट-फ्री या माइल्ड शैंपू का ही इस्तेमाल करें। इससे बालों में नमी बनी रहेगी।
कंडीशनर लगाने का तरीका भी जानें
बालों में कंडीशनर लगाना सर्दियों में बहुत जरूरी होता है, लेकिन कई लोग इसे सिर की त्वचा तक लगा देते हैं। ऐसा करने से स्कैल्प पर गंदगी जम सकती है और बाल झड़ने लगते हैं। कंडीशनर सिर्फ बालों के बीच वाले हिस्से से लेकर सिरों तक लगाएं। दो मिनट बाद बालों को धो लें। ठंडे पानी से धो लें।
गीले बालों में कंघी करने से बचें
गीले बाल बहुत नाजुक होते हैं और इस समय टूटने का खतरा ज्यादा रहता है। नहाने के बाद बालों को हल्के हाथों से सुखाएं और फिर चौड़े दांतों वाली कंघी (wide-tooth comb) से धीरे-धीरे सुलझाएं।
बार-बार बाल न धोएं
सर्दियों में रोज बाल धोना सही नहीं है, क्योंकि इससे बालों के नेचुरल ऑयल खत्म हो जाते हैं। साथ ही वे बेजान हो जाते हैं। कोशिश करें कि हफ्ते में दो बार ही बाल धोएं।
इसे भी पढ़ें: चावल का पानी या एलोवेरा, जानिए होममेड हेयर ट्रीटमेंट में किसका इस्तेमाल करने से मिलेंगे बेस्ट रिजल्ट्स
अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगी, तो सर्दियों में भी बाल झड़ना काफी हद तक कम हो सकता है। सर्दियों में बालों को बार-बार छूने, जोर से रगड़ने या ड्रायर से सुखाने से बचें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।