आंख हमारे शरीर का सबसे माजुक हिस्सा है। इसलिए इसे खास देखभाल की जरूरत होती है। खासकर तब जब आंखों में कुछ चला जाए। अक्सर हवा या आंधी तूफान चलने पर आंखों में धूल कण चला जाता है। कई बार छोटे कीड़े भी आंखों में चले जाते हैं। ऐसा होने पर बहुत तेज घबराहट होती है, क्योंकि आंखों में चुभन होने लगती है। ऐसा लगता है कि कहीं रोशनी न चली जाए, कुछ गड़बड़ ना हो जाए। घबराहट में लोग आंखों मलने लगते हैं। लेकिन यहीं होती है सबसे बड़ी गलती। क्योंकि इससे आंख की सतह यानी कॉर्नियां को नुकसान हो सकता है। ऐसे में धैर्य रखना और सही तरीका अपनाना जरूरी होता है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए। DR. PURENDRA BHASIN, MBBS, MS (Ophthamology), Founder & Director, Ratan Jyoti Netralaya, Gwalior इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।
आंखों में कुछ चला जाए, तो डॉक्टर के बताए ये तरीके अपनाएं
सबसे पहले आंखों को बिल्कुल भी नहीं रगड़ना है। रगड़ने से जो कण आपके आंखों में गया है वह और अंदर धंस सकता है, जिससे संक्रमण और चोट आ सकती है। अगर कण छोटा है , तो आंखों को स्वच्छ और ठंडे पानी से धीरे-धीरे धोएं। प्रेशर के साथ आंखों में पानी की छींटे मारें।
अगर आंखों में कोई कण एकदम साफ दिख रहा है, तो साफ हाथों से ऊपरी पलक को निचली पलक पर कुछ सेकंड रखकर धीरे से उठाएं। इससे आंखों में आंसू आ सकते हैं, जिससे कण अपने आप बाहर आ जाएंगे।
यह भी पढ़ें-बरसात में नाखूनों में फंगल इन्फेक्शन से हो जाती हैं परेशान ? ये उपाय आएंगे कम
पलके झपकाने से भी फायदा हो सकता है,ऐसा करने से आंसू बनते हैं, जो धूल को बाहर निकालने में सहायक होते हैं।
अगर इन सभी उपायों के बावजूद भी आंखों में जलन, लाली या दर्द बना रहता है, तो बिना देर किए आंखों के डॉक्टर से संपर्क करें। खुद से किसी नुकीली चीजों, या रुमाल से कण को निकालने की बिल्कुल भी कोशिश न करें। इससे आंखों को गंभीर नुकसान हो सकता है
यह भी पढ़ें-हर दूसरे दिन पाचन हो जाता है गड़बड़? एक्सपर्ट के बताए इन जबरदस्त उपाय से होगा फायदा
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों