Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:17 AM IST

बरसात में नाखूनों में फंगल इन्फेक्शन से हो जाती हैं परेशान ? ये उपाय आएंगे कम

बरसात के मौसम में नाखूनों में फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं अगर फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए क्या करना चाहिए।
Updated:- 2025-06-26, 16:15 IST
image

बरसात का मौसम जहां आपको गर्मी से राहत देता है, साथ में उतनी ही मुश्किलें भी लाता है। इस मौसम में कब बारिश हो जाए मालूम नहीं होता है, इस चक्कर में अक्सर लोग भीग जाते हैं। बंद जूते और मोजे में पैर जब ज्यादादेर तक रहता है, तो नाखूनों में फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। कई लोग तो फंगल इंफेक्शन का काफी वक्त तक सामना करते हैं। पैरों के नाखून पीले पड़ जाते हैं, नाखून टूटने लगते हैं, नाखून से पस आने लगता है और यहां तक कि दर्द भी होतो है। लेकिन आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। थोड़ी सी देखभाल और कुछ आसान से उपायों को आजमाकर इस समस्या को दूर कर सकते हैं।

नाखून को फंगल इंफेक्शन से बचाने के लिए क्या करें?

अगर आप पानी में भीग जाती हैं, या पैर गीले रह जाते हैं, तो इंफेक्शन से बचने के लिए नाखूनों पर टी ट्री ऑयल लगाएं। एक रूई में टी ट्री ऑयल लें और नाखूनों पर लगाएं। कुछ देर के बाद गुनगुने पानी से पैर साफ कर लें। इस तेल में एंटीसेप्टिक गुण के साथ एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण भी होते हैं, जो इंफेक्शन से बचाते हैं।

fungal infection

इसके अलावा आप नाखूनों पर नारियल तेल भी लगा सकती हैं। नारियल तेल को हल्का गर्म कर लें और प्रभावित जगह पर लगाएं। इसमें भी एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इन्फेक्शन की समस्या को दूर करते हैं।

नीम के पत्तों का पानी भी एक बढ़िया उपाय है। नीम अपने कड़वे कसैले, एंटी फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है, जो संक्रमण को दूर करने में मदद करता है। नीम के पत्तों को उबाल लें और उसका पानी ठंडा होने के बाद प्रभावित जगहों पर लगाएं।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज को मैनेज करने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, नेचुरली कंट्रोल होगी शुगर

neem-water-

सेब का सिरका पानी में मिलाकर नाखून को डुबोएं, यह भी इंफेक्शन फैलने से रोकता है।

मानसून में बढ़ी हुई नमी बैक्टीरिया और फंगस को पनपने के लिए अनुकूल तापमान होता है, ऐसे में प्रभावित जगह को हमेशा साफ सुथरा और ड्राई रखें। इससे भी इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है। 

यह भी पढ़ें- पतली चोटी और झड़ते बालों ने कर दिया है परेशान? हेयर ग्रोथ में मदद कर सकती है यह चटनी

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:  Shutterstock

FAQ
बरसात में नाखूनों में इंफेक्शन क्यों होता है?
बरसात के मौसम में नमी बहुत ज्यादा होती है। यह फंगस और बैक्टीरिया को पनपने के लिए एक अनुकूल वातावरण होता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।