लैपटॉप पर काम करते वक्त होता है सिरदर्द और आंखों में जलन? करें ये 2 एक्सरसाइज

दिनभर लैपटॉप या कम्प्यूटर पर काम करने के बाद, अक्सर शाम के वक्त हमें सिरदर्द, आंखों में जलन, भारीपन या दर्द महसूस होता है। ऐसे में आंखों की सही देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है। दरअसल, आंखों पर पड़ने वाले दबाव की वजह से ऐसा होता है। अगर आप वर्किंग हैं, तो जाहिर सी बात है आपके 8-9 घंटे कम्प्यूटर स्क्रीन के आगे ही गुजरते होंगे। इस वजह से आंखों पर काफी स्ट्रेन पड़ता है। एक्सपर्ट का कहना है कि लैपटॉप पर काम करते वक्त, बीच-बीच में कुछ देर किसी और चीज की तरफ देखें। अगर आपकी वर्क डेस्क के पास कोई विंडो है, तो उसके बाहर देखें। लगातार आंखों को लैपटॉप पर न टिकाएं। इससे नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, आंखों की कुछ एक्सरसाइज भी आपको जरूर करनी चाहिए। इस बारे में योगा एक्सपर्ट दिलराजप्रीत कौर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।
एक्सरसाइज 1

- सबसे पहले अपनी तर्जनी और मध्यमा उंगली को आंखों के दोनों तरफ रखें।
- आपको दोनों आंखों की उंगलियों को दोनों आंखों पर इसी तरह रखना है।
- इसके बाद, आंखों को खोलें और बंद करें।
- ऐसा आपको 10-15 बार करना है।
- इससे आंखों की थकान दूर होगी और आराम मिलेगा।
एक्सरसाइज 2
View this post on Instagram
- आंखों को सीधा रखें।
- अब आंखों को ऊपर की ओर करें और सीलिंग को देखें।
- इसके बाद आंखों को नीचे की तरफ करें और सामने देखें।
- ऐसा आपको 10-20 बार करना है।
- इससे आंखों की थकान और सिरदर्द दूर होगा।
- इसके साथ ही, अपने माथे पर दोनों आंखों के बीच में एक उंगली रखें।
- इसे क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज डायरेक्शन में घुमाएं।
- ऐसा कम से कम 10 बार करें।
- इससे सिरदर्द और प्रेशर कम होगा।
यह भी पढ़ें- कब्ज, गैस और अपच ने किया है परेशान? इन 2 योगासनों में छिपा है डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों का हल
इन टिप्स को भी करें फॉलो
- स्क्रीन की ब्राइटनेस और टेक्स्ट साइज को ऐसा रखें जिससे आपकी आंखों पर ज्यादा जोर न पडे़।
- हर घंटे 5-10 मिनट खुद को ब्रेक दें। आंखों को बंद करें और बॉडी को स्ट्रेच करें।
- अगर आप बहुत अधिक वक्त तक स्क्रीन पर काम कर रहे हैं, तो ब्लू लाइट फिल्टर्स या ग्लासेज का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- धंसी हुई आंखों से छुटकारा पाने के लिए करें ये एक्सरसाइज
सिरदर्द, आंखों की जलन, स्ट्रेन और दर्द से छुटकारा पाने के लिए, आप एक्सपर्ट की बताई इन 2 एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।