फंसी हुई गैस को निकलाने के लिए करें ये उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

गैस एक बार शरीर में फंस जाए, तो जान निकल जाती है। ऐसा लगता है, कि कैस भी करके गैस निकल जाए। ऐसे में आप ये उपाय करके शरीर से तुरंत गैस निकाल सकती हैं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-25, 14:35 IST
image

गैस की समस्या बहुत ही आम है, लेकिन अगर एक बार शरीर में गैस फंस जाए, तो सांसे अटक जाती है। दर्द बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा लगता है कि कुछ ऐसा किया जाए, जिससे फंसी हुई गैस तुरंत निकल जाए। कई लोग तो घंटों गैस फंसने से बेचैन रहते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिससे फंसी हुई गैस तुरंत निकल सकती है। इस बारे में Ms Muskaan, Nutritionist at Cloudnine Group of Hospital, New Delhi , Kailash Colony जानकारी दे रही हैं।

फंसी हुई गैस से तुरंत राहत कैसे पाएं

एक्सपर्ट के मुताबिक गैस फंस जाए, तो गुनगुना पानी पिएं। धीरे-धीरे सिप-सिप करके पानी पीने से पाचन तंत्र की मांसपेशियां शिथिल होती हैं और आंतों की गति बढ़ती है,जिससे गैस बाहर निकल सकती है।

stomach gas

इसके अलावा अदरक की चाय पिएं। अदरक में मौजूद जिंजरॉल और शोगाओल सूजन को कम करने और गैस को निकालने में मदद कर सकते हैं। अदरक को पानी में उबाल लें और गरम-गरम पिएं।

सौंफ चबाएं, इसमें ऐसे तेल होते हैं, जो आंतों की मांसपेशियों को रिलैक्स करते हैं।

हींग भी एक कारगर उपाय साबित हो सकता है। हींग में नेचुरल एंटी फ्लैटुलेंस हैं। इसे गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं।

पुदीने में मौजूद मेंथॉल आंतों की मांसपेशियों को शांत करता है और गैस बाहर निकालने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें-गर्मी में बार-बार हो रहे हैं लूज मोशन? जानिए कारण और निपटने के असरदार उपाय

what-can-i get rid off stomach

इसके अलावा पवनमुक्तासन करें। यह योगासन पेट पर दबाव डालकर फंसी हुई गैस को बाहर निकालने में सहायक होता है।

पेट की मालिश घड़ी की दिशा में धीरे-धीरे करें। इससे आंतों की गति बढ़ती है और गैस बाहर निकलती है।

आप पेट पर गर्म पानी की बोटल या हीटिंग पैड रखें, इससे भी आंतों की मांसपेशियां ढीली होती हैं, और दर्द कम होता है।

यह भी पढ़ें-योग और आयुर्वेद कैसे बढ़ा सकता है आपकी सुंदरता, एक्सपर्ट से जानें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP