Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:08 AM IST

योग और आयुर्वेद कैसे बढ़ा सकता है आपकी सुंदरता, एक्सपर्ट से जानें

सेहत और सौंदर्य का राज, असल में हमारे योग और आयुर्वेद में छिपा है। योग और आयुर्वेद की मदद से आप किस तरह चेहरे पर निखार ला सकती हैं और खुद को फिट रख सकती हैं, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं।
Updated:- 2025-06-21, 16:49 IST
image

योग और आयुर्वेद दोनों हो ही अगर हम अपने रूटीन का हिस्सा बनाएंगे, तो इससे सेहत और स्किन दोनों को फायदा होगा। इन दोनों में असल में स्वस्थ जीवन का राज छिपा है, इसे अगर हम समझ लें, तो बीमारियां कोसो दूर रहेंगी। इनकी मदद से स्किन हेल्थ में काफी सुधार होता है और सेहत भी दुरुस्त होती है।
जब हम अपने दैनिक जीवन में योग को आयुर्वेद को शामिल करेंगे, तो इससे बीमारियों से बचाव होगा। ये दोनों ही चीजें हमारी परंपरा का हिस्सा रही हैं और बॉडी बैलेंस को बनाने और चेहरे पर निखार लाने का काम करते हैं। योग और आयुर्वेद किस तरह से स्किन और ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी शहनाज हुसैन दे रही हैं।

योग और आयुर्वेद से कैसे रखें स्किन और स्वास्थ्य का ख्याल

patanjali wellness centre destination for natural healing and holistic care

  • योग जहां हमें मेंटली और फिजिकली फिट रखता है। वहीं, आयुर्वेद शरीर में मौजूद दोषों वात-पित्त और कफ को संतुलित करने, सही डाइट और जीवनशैली में बदलाव करने के बारे में हैं, जो स्किन हेल्थ के लिए भी जरूरी है।
  • तनाव से भरा जीवन जीना, पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करना आजकल काफी हद तक हमारी सेहत पर भारी पड़ रहा है। इसके साथ ही, खुद की देखभाल के लिए कुछ समय निकालना और अपनी बॉडी को वक्त देना बहुत जरूरी है।
  • इन सब में योग और आयुर्वेद हमारी मदद कर सकते हैं। इनसे बीमारियां दूर रहती हैं, मेंटल हेल्थ में सुधार होता है, बॉडी फ्लेक्सिबल होती है, इम्यूनिटी मजबूत होती है, गट हेल्थ में सुधार होता है और शरीर डिटॉक्स होता है।
  • इससे स्किन भी डिटॉक्स पदार्थों से फ्री हो जाती है और चेहरे पर चमक साफ नजर आती है।
  • तनाव कम करने के लिए योग मुद्राओं का अभ्यास करना आवश्यक है जो मन को शांति दे सकें। माइंडफुलनेस और ध्यान शरीर से चिंता को दूर करने में मदद करते हैं।
  • जब हमारा दिमाग शांत होता है, नर्वस सिस्टम सही तरह से काम करता है, तो स्किन की हेल्थ भी बेहतर होती है।

यह भी पढ़ें- महिलाएं रोजाना करें ये 3 योगासन, सेहत रहेगी दुरुस्त और बीमारियों से होगा बचाव

यह है एक्सपर्ट की राय

Expert-Quote (6)

  • जब योग और आयुर्वेद एक साथ काम करते हैं तो शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। कई ऐसे योगासन हैं, जो दिमाग को शांत करते हैं और चेहरे पर चमक लाते हैं।
  • योग से डाइजेशन भी सुधरता है और जब पेट ठीक होता है, तो स्किन पर दाग-धब्बे नहीं होते हैं।
  • शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस भी स्किन हेल्थ के खराब होने के कारण है। योग और आयुर्वेद शरीर में हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखते हैं, जिससे स्किन में सुधार होता है।
  • आयुर्वेद में शरीर की मालिश करने पर जोर दिया गया है। इससे स्किन को पोषण मिलता है।
  • त्वचा और बालों की देखभाल के लिए हर्बल और फूलों से बनने वाले आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें- इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं के लिए सेहत का खजाना

 

 

योग और आयुर्वेद की मदद से आप स्किन को हेल्दी रख सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।