गर्मी में बार-बार हो रहे हैं लूज मोशन? जानिए कारण और निपटने के असरदार उपाय

गर्मी के मौसम में पेट से जुड़ी दिक्कतें अक्सर लोगों को परेशान करती हैं। इस मौसम में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, उल्टी, चक्कर और लूज मोशन की समस्या काफी आम रहती है। सेहतमंद रहने के लिए पाचन का ठीक होना जरूरी है। अगर आपको बार-बार लूजमोशन आ रहे हैं, तो यह सही नहीं है। इसकी वजह से शरीर में पानी और जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है। ऐसे में इस पर तुरंत ध्यान देना बहुत जरूरी है। गर्मी में लूजमोशन क्यों आते हैं और किन घरेलू उपायों की मदद से इसे ठीक किया जा सकता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।
गर्मी में लूज मोशन क्यों हो जाते हैं?

- गर्मी में लूज मोशन होने का मुख्य कारण वो बैक्टीरिया और वायरस हैं, जो खाने के जरिए हमारी बॉडी में आ जाते हैं। तेज तापमान में ये तेजी से बढ़ते हैं और पेट में आसानी से संक्रमण पैदा कर देते हैं, जिससे लूज मोशन हो जाते हैं।
- गर्मी में दूषित पानी पीने से भी बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे लूज मोशन हो सकते हैं।
- तेज तापमान में बासी, खुले में रखा खाना जल्दी खराब हो जाता है, जो पेट के बैक्टीरियल इंफेक्शन का कारण बनता है।
- तेज गर्मी में शरीर का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस प्रभावित होता है और इसकी वजह से पाचन कमजोर हो जाता है और लूज मोशन हो सकते हैं।
- गर्मी में फूड प्वाइजनिंग और इंफेक्शन के मामले बढ़ जाते हैं। इस समय पर हैवी खाने को पचाना काफी मुश्किल होता है।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में बार-बार हो जाती है पेट में गड़बड़? नानी मां के इस देसी नुस्खे से दुरुस्त होगा हाजमा
गर्मी में लूजमोशन से निपटने के असरदार उपाय

- हाइड्रेशन का ध्यान रखें। पाचन को दुरुस्त रखने के लिए भी पानी बहुत जरूरी है और अगर आपको लूजमोशन हो रहे हैं, तो शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए पानी जरूर पिएं।
- अगर आपको लूजमोशन हो रहे हैं, तो दिनभर में नींबू पानी, नारियल पानी और छाछ का सेवन जरूर करें।
- हल्का खाना खाएं। गर्मी के मौसम में हैवी खाने को अवॉइड करना सही रहेगा। आप दही, खिचड़ी और दाल जैसी चीजों को डाइट में शामिल करें।
- बाहर का खाना खाने से बचें। अगर आप बाहर का खाना खा भी रही हैं, तो किसी साफ-सुथरी जगह से ही खाएं।
- धनिया के बीज और सौंफ को रातभर भिगोकर सुबह उसका पानी पीने से पेट को ठंडक मिलती है और लूज मोशन में राहत मिलती है।
- बेल का शरबत, गर्मियों में काफी फायदेमंद रहता है। यह गट हेल्थ को सुधारता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है।
- दही में हींग और भुना हुआ जीरा मिलाकर खाने से भी पेट को आराम मिलता है और दस्त कम होते हैं।
- अगर आपको 2-3 दिन से ज्यादा लूजमोशन हो रहे हैं या बहुत कमजोरी महूसस हो रही है, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में 21 दिनों तक खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से क्या होता है?
गर्मियों में पेट से जुड़ी दिक्कतें काफी आम हैं। ऐसे में हेल्दी खान-पान बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।