थायराइड आज के दौर में बहुत ही आम बीमारी बन गई है। हर दूसरा व्यक्ति इससे पीड़ित है। यह मेटाबॉलिज्म से जुड़ी एक समस्या है। इसमें वैसे तो कई तरह के लक्षण नजर आते हैं लेकिन व्यक्ति सबसे ज्यादा बढ़ते वजन का शिकार होता है। थायराइड से पीड़ित लोगों के लिए वजन कंट्रोल कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी थायराइड से पीड़ित है और आपका वजन लगातार बढ़ता ही जा रहा है तो आप इन टिप्स की मदद से वजन को काफी हद तक कंट्रोल में रख सकते हैं। Garima Chaudhary,Senior executive nutritionist Cloudnine group of hospitals, New Delhi, East Delhi से जानते हैं इस बारे में।
थायराइड में ऐसे कम करें वजन (how to reduce thyroid weight)
- थायराइड के मरीजों को चीनी से परहेज करना चाहिए। बहुत अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है। मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है इससे थायराइड हार्मोन का कार्य बाधित होता है।
- डाइट मे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करें,इससे पाचन दुरुस्त रहता है और बार-बार भूख लगने की समस्या नहीं होती है। इससे खाना आसानी से पच जाता है। वहीं फाइबर युक्त आहार ब्लड शुगर को रेगुलेट करती है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
- थायराइड पेशेंट को डाइट में सेलेनियम युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। सेलेनियम शरीर में टीएसएच जनरेट करने के लिए बहुत जरूरी होता है। सेलेनियम शरीर को रेडिकल्स फ्री रखता है,इससे सूजन और वजन को कम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-वेट लॉस में रुकावट बन रही है ओवरईटिंग की आदत? ये एक्सपर्ट टिप्स जरूर आजमाएं
- थायराइड के मरीजों को खाने में आयोडीन की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में आयोडीन नहीं मिलने से मेटाबॉलिज्म धीमा होता है। आयोडीन शरीर में टीएसएच प्रोडक्शन को बढ़ाता है।
- थायराइड के मरीजों को वेट कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे बॉडी से एक्स्ट्रा फैट कम करने में मदद मिलती है। मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
यह भी पढ़ें-पैर के नाखून को फंगस से बचाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों