दोबारा सामने आ रहे हैं कोविड के मामले, बच्चों समेत पूरे परिवार का ऐसे रखें ख्याल

Covid BF.7: कोविड से बचने के लिए आप इस आर्टिकल में दिए गए टिप्स की मदद ले सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-12-26, 13:39 IST
omicron bf symtoms

Covid BF.7: कोविड के मामले पिछले लंबे समय से थमे हुए थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। पिछले कुछ दिनों से कोविड के एक नए वेरिएंट ने एक बार फिर हलचल करनी शुरू कर दी है। हालांकि ओमिक्रोन बीएफ.7 वैरिएंट का भारत में इस समय डर नहीं है लेकिन फिर भी बेहतर यही है कि हम पहले से ही सतर्क रहें।

इसी विषय के बारे में हमने बात की जयपुर के अस्पताल में काम कर रहे डॉ. आदित्य कुमार सक्सेना से। चलिए हम भी जानते हैं कि इस नए वैरिएंट से बचने के लिए हमें किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

Covid BF.7 के लक्षण

covid bf symtoms

  • बार-बार थकान महसूस होना
  • बुखार आना
  • खांसी आना
  • गला में खराश
  • और जुकाम

इसे भी पढ़ेंः Covid New Variant: तेजी से फैल रहे इस वेरिएंट से क्‍यों किया जा रहा है सचेत? जानें लक्षण

मास्क जरूर लगाएं

मास्क लगाना कोविड से बचने के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप मास्क लगातर की घर से बाहर निकलें। डबल लेयर मास्क एक अच्छा विकल्प है। साथ ही हमेशा साफ मास्क इस्तेमाल करें और उसे गंदे हाथों से ना छुएं।

सबसे जरूरी दूरी बनाएं रखें

इन दिनों हम सभी कोविड के बढ़ते मामलों के बारे में सुन रहे हैं। ऐसे में सबसे जरूरी यही है कि आप खुद का ख्याल रखने के लिए दूरी बनाए रखें। जल्द ही नए साल की शुरुआत होने वाली हैं। ऐसे में कोशिश करे की आप घूमने के लिए किसी कम भीड़भाड़ वाले इलाके को चुनें।

हाथों को बार-बार धोएं

covid precaution

हम अक्सर बिना हाथों को साफ किए ही खाना शुरू कर देते हैं लेकिन चूंकि इन दिनों केस फिर बढ़ रहे हैं, ऐसे में जरूरी है कि आप खुद का ख्याल ढंग से रखें। किसी भी तरह की चीज को खाने से पहले हाथों को जरूर धोएं।

खाने का ध्यान रखें

किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए सबसे जरूरी है आपका भोजन। सही खाना अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। रोजाना ताजे फल, सब्जी और घर का बना खाना खाएं। साथ ही बाहर का खाना खाने से बचें।

इसे भी पढ़ेंःCovid-19 के दौरान हेल्‍दी आईवीएफ प्रेग्‍नेंसी के लिए ये 5 टिप्स अपनाएं

तो ये थी कोविड के नए वैरिएंट BF.7 से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप इसके अलावा कोविड से जुड़ी कोई नई जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Jagran

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।