रंगों का त्योहार होली आने में अब बस एक दिन का समय बचा हुआ है। कई जगहों पर तो अभी से ही होली खेलने की शुरुआत हो चुकी है। होली एक त्यौहार है जिसमें लोग खुलकर मौज मस्ती करते हैं। रंग खेलने में खूब मजा आता है, हालांकि इस दौरान आपको कई तरह की सावधानियां भी बरतनी पड़ती है। रंग में कई तरह के केमिकल होते हैं। इसलिए अक्सर लोग अपनी स्किन और बालों को लेकर काफी सचेत रहते हैं, हालांकि वह यह भूल जाते हैं कि अगर यही रंग आंखों में पड़ जाए तो इससे आपको गंभीर नुकसान हो सकता है। आपकी होली खराब हो सकती है। यहां हम आपको एक्सपर्ट आशीष मार्कन के बताए कुछ टिप्स बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप आंखों का ख्याल रख सकते हैं।
होली का रंग आंखों में चला जाए तो तुरंत करें ये काम
आंखों को रगड़ने से बचें
आंखों में कोई भी ऐसी चीज जाती है तो तुरंत हमें खुजली या जलन होने लगती है। अक्सर लोग अपनी आंखों को रगड़ने लगते हैं, वहीं अगर रंग चला जाए तो आपको आंखों को रगड़ना नहीं है। इससे यह रंग अंदर तक जा सकते हैं, जिससे आपकी आंखों पर गंभीर असर पड़ सकता है। आंखें लाल हो सकती है संक्रमण और सूजन जैसे समस्या हो सकती है।
ठंडे पानी से साफ करें
आंखों में अगर गलती से रंग चला जाए तो सबसे पहले आपको टिशू पेपर से आंखों के आसपास लगे रंगों को साफ करना है। इसके बाद तुरंत ठंडे पानी से आंखों से धोना चाहिए। आंखों में 15 से 20 बार ठंडे पानी की छींटें मारें। इसके साथ ही आपको हाथो में पानी लेकर आंखों को डुबोएं और पलक झपकने की कोशिश करें। इससे रंग निकल जाएगा।
गुलाब जल डालें
रंग में केमिकल होते हैं, ऐसे में आंखों में जलन होना लाजमी है। इसके लिए आप आंखों में गुलाब जल डाल सकते हैं। इससे आंखों को ठंडक मिलती है। इसके अलावा आप आई ड्रॉप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। (आंखों की थकावट कैसे दूर करें)
आइस पैक
आंखों की जलन और सूजन को कम करने के लिए आइस पैक से आंखों की सफाई कर सकते हैं। आइस पैक नहीं है तो सूती कपड़े में आइस क्यूब रखकर पलकों की सिकाई कर सकते हैं। इसे आंखों को ठंडक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें-फेफड़े के लिए सिगरेट से अधिक खतरनाक हैं ये 5 चीजें, अनजाने में लोग जमकर करते हैं इनका सेवन
खीरे की स्लाइस लगाएं
आंखों की जलन और थकान दूर करने के लिए आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे की पतली स्लाइस काट लें और इसे फ्रीज में रख दें। जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तो आंखों के ऊपर 20 से 30 मिनट तक इस रखें। इससे आंखों को ठंडक मिलेगी और थकान और जलन से छुटकारा मिलेगा।
अगर फिर भी आपको आराम नहीं मिल रहा है तो आपको चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें-Belly Fat: लटकी हुई तोंद कुछ दिनों में हो जाएगी अंदर, पानी में मिलाकर पिएं ये 4 चीजें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों