herzindagi
belly fat reducing homemade drink

Belly Fat: लटकी हुई तोंद कुछ दिनों में हो जाएगी अंदर, पानी में मिलाकर पिएं ये 4 चीजें

पेट की जिद्दी चर्बी को दूर करने के लिए पानी में एक्सपर्ट की बताई कुछ चीजों को मिलाकर पिएं। इससे बेली फैट कम होगा, डाइजेशन मजबूत होगा और भी कई फायदे होंगे। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-21, 18:54 IST

क्या आप भी पेट की जिद्दी चर्बी से परेशान हैं?

क्या आपकी फेवरेट ड्रेस महीनों से बेली फैट की वजह से अलमारी में बंद है?

क्या आप ऐसे कपड़े ढूंढने लगी हैं जिनमें बेली फैट को छुपाया जा सके?

क्या लाख कोशिशों के बाद भी आप लटकी हुई तोंद को कम नहीं कर पा रही हैं?

अगर ऐसा है, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए हैं। बेली फैट के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें खान-पान का सही न होना, डाइजेशन सही न होना, नींद पूरी न होना, तनाव और अनियमित जीवनशैली शामिल है। इसके अलावा कई हेल्थ कंडीशन्स जैसै थायराइड, हार्मोनल इंबैलेंस और पीसीओडी में भी पेट की इर्द-गिर्द चर्बी जमा हो सकती है। इसे दूर करना मुश्किल जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं है। पेट की जिद्दी चर्बी को दूर करने के लिए पानी में एक्सपर्ट की बताई कुछ चीजों को मिलाकर पिएं। इससे बेली फैट कम होगा, डाइजेशन मजबूत होगा और भी कई फायदे होंगे। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

बेल फैट को कम करने के लिए पानी में मिलाकर पिएं कलौंजी का तेल, अजवाइन, धनिया और नींबू

foods for belly fat

  • पानी में कलौंजी का तेल, नींबू, अजवाइन और धनिया मिलाकर पीने से पेट की चर्बी कम होती है।
  • इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है और हाइपोथायराइड के लिए भी यह फायदेमंद है।
  • नींबू में विटामिन सी की भरपूर मात्रा में होता है। इसमें पेक्टिन फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह पेट की जिद्दी चर्बी को पिघलाने का काम करता है।
  • अजवाइन में थाइमोल एसेंशियल ऑयल होता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है, पाचन को दुरुस्त करती है और बेली फैट को कम करती है।
  • कलौंजी के तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी  गुण पाए जाते हैं। इससे वजन भी कम होता है और थायराइड हेल्थ के लिए भी यह फायदेमंद है।
  • धनिये के बीजों में फैट बर्निंग गुण  पाए जाते हैं। खासकर, बेली फैट कम करने में यह असरदार है।

बेली फैट कम करने के लिए ड्रिंक

ajwain for belly fat

सामग्री

  • धनिये के बीज- 1 टीस्पून
  • कलौंजी का तेल- 1 टीस्पून
  • नींबू- आधा
  • अजवाइन- 1 टीस्पून
  • पानी- 200 मि.ली.

विधि

  • नींबू के अलावा बाकी सभी चीजों को पानी में डालकर आधा रह जाने तक उबालें।
  • अब इसे ठंडा होने दें।
  • इसमें नींबू का रस मिलाएं और इसे पिएं।

यह भी पढ़ें- Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स

 

बेली फैट को कम करने में यह ड्रिंक आपकी मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

यह विडियो भी देखें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- लटका हुआ पेट कुछ ही दिनों में होगा अंदर, रोज करें यह योगासन

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।