herzindagi
ways to increase vitamin d level

विटामिन-डी की कमी दूर करने के लिए करें ये 2 काम

शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर इसके कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इसे दूर करना आसान है। लेकिन इसके लिए आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-06-26, 13:23 IST

हमारी बॉडी को फिट और हेल्दी रहने के लिए विटामिन, मिनरल्स और भी कई न्यूट्रिशन्स की जरूरत होती है। शरीर में किसी भी न्यूट्रिशन की कमी होने पर इसके कई लक्षण नजर आने लगते हैं। शरीर को जरूरी विटामिन्स और न्यूट्रिशन्स मिलें, इसके लिए डाइट का सही होना बहुत जरूरी है। अगर हम हेल्दी डाइट नहीं लेते हैं, तो हमारे शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी होने लगती है और कई बीमारियां हमें घेर सकती हैं। विटामिन डी, जिसे सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है, हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। सूरज की रोशनी में विटामिन डी पाया जाता है।

आज के वक्त में विटामिन डी की कमी काफी आम हो गई है। लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि इसे इग्नोर करना चाहिए। विटामिन डी की कमी होने पर बोन डेंसिटी कम हो सकती है और भी कई ऐसे लक्षण हैं, जो विटामिन डी की कमी की ओर इशारा करते हैं। डाइटीशियन मनप्रीत ने इस बारे में जानकारी शेयर की है।

विटामिन डी की कमी के लक्षण

how to treat vitamin d deficiency

विटामिन डी की कमी को कैसे करें दूर?

सूरज की रोशनी लेना

विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए सबसे पहला और अच्छा तरीका यही है। अगर आप सही डाइट ले रहे हैं, लेकिन सूरज की रोशनी आपको सही तरह से नहीं मिल पा रही है या फिर सनलाइट में आप न के बराबर रहते हैं, तो आपके शरीर में विटामिन डी का लेवल सही नहीं हो सकता है। इसके लिए रोज सुबह 7.30-9 बजे के बीच 10-15 मिनट सूरज की रोशनी में जरूर टहलें।

यह भी पढ़ें-सुबह 30 मिनट लें सूरज की रोशनी, आपके शरीर में होंगे ये बदलाव

यह विडियो भी देखें

विटामिन डी सप्लीमेंट्स

how can i increase my vitamin d level

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपकी बॉडी में विटामिन डी का लेवल कम हो रहा है, और शरीर में इसके लक्षण नजर आ रहे हैं, तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें। डॉक्टर आपके शरीर में विटामिन डी के स्तर के आधार पर आपको विटामिन डी सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दे सकता है। शरीर में विटामिन डी कितना कम है, उस आधार पर इसकी मात्रा में अंतर हो सकता है। इन सप्लीमेंट्स को जरूर लें। याद रखें विटामिन डी का लेवल अधिक कम होने का इंतजार न करें। इससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें-Expert Tips: शरीर में विटामिन-डी हो रहा है कम, इस 1 हैक से करें भरपाई

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।