पीरियड्स का दर्द नहीं करेगा परेशान, बस करें ये 3 काम

 

पीरियड के दर्द को कम करने के लिए दवाईयों का सहारा लेने के बजाय एक्सपर्ट के बताए इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं। इससे न केवल दर्द कम होगा, बल्कि हार्मोनल बैलेंस भी सही रहेगा। 

 
how can i get instant relief from period pain

Period Pain: पीरियड के दिनों में कई बार कुछ महिलाओं को अधिक दर्द का सामना करना पड़ता है। अक्सर महिलाएं इन दिनों के दर्द को कम करने के लिए पेनकिलर्स का सहारा लेती हैं। ये पेनकिलर्स भले ही कुछ देर के लिए दर्द कम कर दें, लेकिन इनका महिलाओं के शरीर पर बुरा असर होता है। इससे हार्मोन्स भी प्रभावित होते हैं और हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से आगे भी कई नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में पीरियड के दर्द को कम करने के लिए आपको पेनकिलर्स के बजाय घरेलू नुस्खों का सहारा लेना चाहिए। हालांकि, अगर आपको हर महीने इन दिनों में तेज दर्द होता है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक, पीरियड पेन को कम करने के लिए 3 घरेलू नुस्खे कारगर हैं। इस बारे में डाइटिशियन सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं। सिमरन सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

गर्म पानी से करें सिकाई

period pain hot water bottle

पीरियड के दिनों में होने वाले दर्द को कम करने के लिए पेट के निचले हिस्से में गर्म पानी की सिकाई मदद करती है। यह पीरियड पेन को कम करने का नेचुरल तरीका है। पेट के निचले हिस्से में गर्म पानी की बोतल से सिकाई करें। इससे मसल्स रिलैक्स होंगी, पेट के निचले हिस्से में ब्लड फ्लो सही होगा और क्रैम्प्स कम होंगे। आप बीच-बीच में गर्म पानी से सिकाई कर पीरियड क्रैम्प्स से राहत पा सकती हैं।

पीरियड पेन के लिए हर्बल टी

पीरियड के दिनों में होने वाले दर्द को कम करने के लिए कैमोमाइल या पेपरमिंट की चाय पिएं। पीरियड के दिनों में ऐसा करने से आपको दर्द में राहत मिलेगी। इन चीजों में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की वजह से पीरियड पेन कम होता है और हार्मोनल बैलेंस भी बना रहता है।

यह भी पढ़ें- Period Pain: चुटकियों में दूर होगा पीरियड का दर्द, पिएं यह आयुर्वेदिक चाय

पीरियड क्रैम्प्स के लिए एक्सरसाइज

exercise in periods benefits

पीरियड पेन को कम करने में एक्सरसाइज भी कारगर है। योगा, ब्रिस्क वॉक और भी कई हल्की-फुल्की एक्सरसाइज ब्लड फ्लो को बढ़ाने और हैप्पी हार्मोन्स को रिलीज करने का काम करती है। ये एक नेचुरल पेनकिलर की तरह काम करती हैं। इसलिए, पीरियड के दिनों में फिजिकली एक्टिव रहें।

यह भी पढ़ें- पीरियड्स के दर्द में आराम पहुंचाएंगे एक्सपर्ट के बताए ये 5 टिप्स

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP