ठंडी हवा लगते ही होने लगता है सिर दर्द? ऐसे पाएं राहत

सर्दियों में सिर में ठंडी हवा लगने के कारण क्या आपको भी सिरदर्द की शिकायत हो जाती है? इन टिप्स की मदद से आपको आराम मिल सकता है।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-01-12, 11:03 IST
tips to cure winter headache

Winter Headache:सर्दियों का मौसम आते ही बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शीतलहर की चपेट में आने से अक्सर लोग सर्दी जुकाम की समस्या से पीड़ित हो जाते हैं। वहीं आपने ध्यान दिया होगा कि सिर में अक्सर ठंडी हवा लगने के बाद तेज दर्द होने लगता है। दर्द इतना ज्यादा होता है कि कुछ लोग बेड पर ही पड़ जाते हैं। इस समस्या को विंटर हेडेक के नाम से जाना जाता है। दरअसल जब तापमान कम होता है तो मस्तिष्क के नसों पर प्रभाव पड़ने लगता है, सिर में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होने लगती है। अगर आपको भी यह समस्या हो जाती है तो आप इन उपायों की मदद से आराम पा सकते हैं। इस बारे में हेलथ एक्सपर्ट प्रियंका जायसवाल जानकारी दे रही हैं।

विंटर हेडेक से कैसे पाएं छुटकारा (How do you stop a headache in the winter)

WINTER HEAD PAIN

  • ठंड की वजह से जब भी सिर में दर्द हो तो ऐसी चीज़ों का सेवन करें जिनकी तासीर गर्म हो। आप सिर दर्द होने पर चाय या कॉफी पी सकते हैं। कैफीन के सेवन से मस्तिष्क को आराम मिल सकता है। यह एक मूड सुधारक भी होता है जिससे आपको फायदा हो सकता है।
  • इसके अलावा आप सिर दर्द दूर करने के लिए गुनगुने तेल से सिर की मालिश कर सकते हैं। इससे मस्तिष्क के नसों को आराम पहुंचता है और ब्लड का सर्कुलेशन भी सही होता है।
  • इसके अलावा सिर दर्द दूर करने के लिए आप कुछ देर आराम कर सकते हैं। अच्छी नींद लेने से भी मस्तिष्क को आराम मिलता है।
WINTER HEADACHE
  • हर्बल चाय पीने से भी सिरदर्द से तुरंत आराम मिल सकता है। इसके लिए आप तुलसी, अदरक, काली मिर्च और दालचीनी से बनी चाय पी सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण दर्द से निजात दिलाने में मदद करते हैं।
  • हल्दी वाला दूध पीने से भी आपको फायदा मिल सकता है। हल्दी में एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल, एंटीबायोटिक, एंटीऑक्सिडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं जो आपको सिरदर्द की समस्या से तुरंत निजात दिला सकते हैं। इससे आपका दिमाग रिलैक्स होता है। इसके अलावा आप थोड़ी देर धूप भी सेके इससे भी ठंडी हवा से होने वाले सिरदर्द से आराम मिलता है। (हर्बल चाय से कई बीमारियों की होगी छुट्टी)

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP