herzindagi
how do you get rid of a sore throat from weather

Sore Throat Remedies in Hindi: मानसून में गले की खराश को दूर करने के उपाय

बारिश के मौसम में गले में खराश होना आम बात है। इसे दूर करने में कुछ आसान घरेलू उपाय मदद कर सकते हैं। हल्दी से लेकर शहद तक, घर में मौजूद कई चीजों फायदा पहुंचा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-07-27, 10:56 IST

मौसम बदलने पर अक्सर लोगों को सर्दी-खांसी हो जाती है। बारिश के मौसम में गले का संक्रमण काफी लोगों को परेशान कर सकता है। गले की खराश की वजह से गले में दर्द हो सकता है। बारिश में तापमान गिरने और मौसम में मौजूद नमी के कारण इस तरह की दिक्कते हो सकती हैं। गले की खराश को दूर करने में कई घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। हल्दी से लेकर शहद तक, हमारे किचेन में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो गले की खराश को दूर कर सकती हैं। इस बारे में हमने सिमरन कौर से बात की।  सिमरन कौर सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। वह योगा एक्सपर्ट भी हैं। आइए जानते हैं गले की खराश को दूर करने के घरेलू उपाय।

गले की खराश के लिए हल्दी वाला दूध

turmeric milk for sore throat

एक्सपर्ट की मानें तो गले की खराश को दूर करने में हल्दी वाला दूध आपकी मदद कर सकता है। हल्दी को आप गुनगुने पानी के साथ भी ले सकते हैं। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। यह गले की खराश को दूर करने में फायदेमंद है।

गले में खराश होने पर खाएं मुलेठी

गले की खराश को दूर करने में मुलेठी भी कारगर है। गले की खराश, दर्द और खांसी को दूर करने के लिए मुलेठी बहुत फायदेमंद है। आप इसके छोटे से टुकड़े को कुछ देर मुंह में रखकर चूसे। आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें- खांसी की दवा पीने से पहले एक्सपर्ट से जान लें उसके डिफरेंट टाइप 

अदरक वाली चाय से दूर होगी गले की खराश

ginger tulsi tea for sore throat

अदरक वाली चाय भी गले की खराश को दूर करने में मदद कर सकती है। इसमें आप तुलसी की कुछ पत्तियां भी डाल सकते हैं। अदरक की चाय (वजन घटाने के लिए कैसे बनाएं चाय), गले की सूजन को कम करती है। तुलसी की पत्तियों का काढ़ा भी गले की खराश और कफ को दूर करता है। अगर आप चाय नहीं पीना चाहती हैं, तो अदरक के छोटे से टुकड़े को घिसकर इसमें शहद मिलाकर भी खा सकती हैं। 

यह विडियो भी देखें

गले की खराश दूर करने में मदद करेगा शहद

गले की खराश को दूर करने में शहद (इन तरीकों से करें शहद का इस्तेमाल) रामबाण है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। शहद को आप गुनगुने पानी के साथ ले सकती हैं। इसे काली मिर्च के साथ लेना भी फायदेमंद होता है। वहीं, आप 1 चम्मच शहद को चाटकर भी खा सकते हैं और इसके बाद गुनगुना पानी पिएं। याद रखें कि आपको इसके बाद ठंडा पानी नहीं पीना है।

यह भी पढ़ें- मानसून के महीने में डाइट में शामिल करें ये चीजें, सेहत रहेगी तंदुरुस्त

यह है एक्सपर्ट की राय

advice on sore throat

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

 

 

FAQ
मानसून में गले में खराश क्यों होती है?
मानसून में मौसम में मौजूद अतिरिक्त नमी के कारण गले की खराश की समस्या हो सकती है। वहीं, ठंडी चीजें खाने से भी ऐसा हो सकता है।
मानसून में गले की खराश कैसे दूर करें?
मानसून में हल्दी वाला दूध, शहद और काली मिर्च, मुलेठी, नमक के गरारे और अदरक वाली चाय गले की खराश दूर कर सकती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।